Raigarh News: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने रायगढ़ जिले को दी…- भारत संपर्क

0
Raigarh News: वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने रायगढ़ जिले को दी…- भारत संपर्क

जिले की विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए दी 23.82 करोड़ रुपए की स्वीकृति
भारत संपर्क न्यूज़ 27 फरवरी 2024। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी.चौधरी ने रायगढ़ जिले को करोड़ों रूपए के निर्माण कार्यों की सौगात दी है। ओ.पी.चौधरी रायगढ़ क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए लगातार प्रतिबद्ध हैं। इसी कड़ी में वित्त मंत्री ने रायगढ़ के लिए 23 करोड़ 82 लाख रुपए की लागत से विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों को मंजूरी दी है।

वित्त मंत्री श्री ओ.पी चौधरी ने जिला रायगढ़ के कोड़ातराई लोहरसिंग जोगीतराई मार्ग में 4 किलो मीटर के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य के लिए 4 करोड़ 35 लाख 82 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। इसी तरह पुसौर रेंगालपाली मार्ग में 10 कि.मी.मजबूतीकरण निर्माण कार्य के लिए 6 करोड़ 14 लाख 32 हजार रूपये, बड़े भंडार उमरिया पुसौर रेंगालपाली मार्ग में 7.425 किलो मीटर के मजबूतीकरण हेतु 7 करोड़ 95 लाख 12 हजार रुपये एवं रायगढ़ के ग्राम-पेलमा में मटियाकछार मार्ग लंबाई 3.20 किलो मीटर निर्माण कार्य के लिए 5 करोड़ 36 लाख 83 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
स.क्र./162/ राहुल फोटो..5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेटिनॉल को यूज करने से पहले इससे जुड़ी ये 7 बातें जरूर जान लें| *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुल 63 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का किया…- भारत संपर्क| जूता चुराई की रस्म बनी बवाल की वजह – दूल्हा बोला “नहीं चाहिए…- भारत संपर्क| अश्विन का यू-ट्यब चैनल अब नहीं कवर करेगा CSK के मैच, IPL 2025 के बीच इस फैस… – भारत संपर्क| KING: जिस अंदाज में Deepika Padukone ने पिछली 2 फिल्मों से छापे 2000 करोड़,… – भारत संपर्क