Raigarh News: जिले में मत्स्य बीज उत्पादन कार्य प्रारंभ- भारत संपर्क

0
Raigarh News: जिले में मत्स्य बीज उत्पादन कार्य प्रारंभ- भारत संपर्क

रायगढ़, 12 जुलाई 2024/ मछली पालन विभाग के महत्वपूर्ण योजना के तहत शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र (हैचरी) चांदमारी, रायगढ़ में मत्स्य बीज उत्पादन कार्य प्रारंभ हो गया है। सहायक संचालक मछली पालन ने बताया कि जिले को मत्स्य बीज स्पॉन उत्पादन करने हेतु 825 लाख एवं स्टेण्डर्ड फ्राई उत्पादन करने हेतु 100 लाख का लक्ष्य प्राप्त हुए है, जिसके विरूद्ध 303 लाख स्पॉन उत्पादन किया गया है और कार्य निरंतर प्रगति पर है। साथ ही साथ मत्स्य बीज फ्राई एवं फिंगरलिंग का भी उत्पादन किया जा रहा है। जिले के प्रक्षेत्र चांदमारी, केनसरा, बहिरकेला एवं धरमजयगढ़ कालोनी में मत्स्य बीज उत्पादन एवं संवर्धन का कार्य चल रहा है। मत्स्य पालकों से आग्रह किया गया है कि उक्त प्रक्षेत्रों से मत्स्य बीज शासकीय दर पर क्रय कर अपने तालाबों में संवर्धन का कार्य करें। साथ ही विभाग की महत्वपूर्ण योजना 50 प्रतिशत अनुदान पर मत्स्य बीज फिंगरलिंग क्रय कर योजना का लाभ ले सकते है।

Previous articleRaigarh News: बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 14 जुलाई को, बनाये गये 8 परीक्षा केन्द्र
Next articleभव्य श्री श्याम निशान यात्रा 17 जुलाई को 
raigarhtopnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*Breaking jashpur:- थाना प्रभारी नारायणपुर निरीक्षक रामसाय पैंकरा की बिजली…- भारत संपर्क| पाकिस्तान: चकवाल में दर्दनाक हादसा, खाई में बस गिरने से 9 लोगों की मौत, 30 घायल – भारत संपर्क| 5 इंसानों को बनाया था शिकार… आखिरकार पीलीभीत में पकड़ी गई आदमखोर बाघिन, प… – भारत संपर्क| बिहार में SIR के फाइनल आंकड़े जारी, टोटल 7.24 करोड़ मतदाता, 65 लाख नाम हटाए…| Bank Holidays: अगस्त में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखिए…- भारत संपर्क