Raigarh News: हर रोज 8 वार्डों से फागिंग शुरू…मेलाथियान पाउडर…- भारत संपर्क

0
Raigarh News: हर रोज 8 वार्डों से फागिंग शुरू…मेलाथियान पाउडर…- भारत संपर्क

भारत संपर्क न्यूज़ 9 मार्च 2024। शहर में मच्छर को मारने के लिए फागिंग शुरू कर दिया गया है। हर रोज शहर के 8 वार्डों में रोटेशन से फागिंग किया जा रहा है।

निगम प्रशासन द्वारा निगम क्षेत्र में मच्छर को मारने और उसे पनपने से रोकने के लिए एक तरफ जहां फागिंग मशीन से धुंआ किया जा रहा है, वहीं मेलाथियान दवा का छिड़काव भी किया जा रहा है। प्रति दिवस आठ आठ वार्डों में रोटेशन के अनुसार फागिंग किया जा रहा है। अब तक वार्ड नंबर 19, 33 और वार्ड क्रमांक 39 से 48 तक फागिंग किया गया है। शनिवार को वार्ड क्रमांक 41 से 45 और 46 से वार्ड नंबर 48 तक फागिंग किया गया। इसमें सुबह के समय चार और शाम के समय चार वार्डों में फागिंग मशीन से धुंआ किया जा रहा है।

इसी तरह सभी सफाई दरोगा को उनके कार्य क्षेत्र के वार्डों में आवश्यकतानुसार मेलाथियान लिक्विड और पाउडर छिड़काव करने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार की सुबह से वार्ड क्रमांक 29 जेलपारा, जेल पीछे प्रगति नगर और कयाघाट तीनों मोहल्ले के गली-गली में मैलाथियान लिक्विड का छिड़काव किया गया। इसी तरह सभी वार्डों में रोटेशन से लिक्विड और पाउडर के छिड़काव करने के निर्देश सफाई दरोगा को दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया में चार दिवसीय रामनवमी…- भारत संपर्क| पारदर्शिता, तत्परता और संवाद ही सुशासन का आधार,…- भारत संपर्क| आम से बनने वाली ये 4 ड्रिंक गर्मियों का मजा कर देंगी दोगुना| यूरोप में दम दिखाने के बाद लौटे भारत के युवा फुटबॉलर्स, ऑस्ट्रियाई राजदूत न… – भारत संपर्क| 835 करोड़ी ‘रामायण’ में ‘हनुमान’ बनना सनी देओल के लिए है चैलेंजिंग, बोले: मुझे… – भारत संपर्क