Raigarh News: पेट्रोल पंप संचालक के साथ मारपीट, चाकू से हमला,…- भारत संपर्क

0
Raigarh News: पेट्रोल पंप संचालक के साथ मारपीट, चाकू से हमला,…- भारत संपर्क

भारत संपर्क न्यूज़ 29 फरवरी। रायगढ़ जिले के घरघोड़ा में रेलवे अंडर ब्रिज स्थित पेट्रोल पंप में बीति रात अज्ञात आरोपियों ने पेट्रोल पंप संचालक पर चाकू से हमला कर दिया है जिससे वह घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है लूट-पाट की नियत से ये हमला किया गया है।

इस संबंध में घरघोड़ा थाना प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा-धरमजयगढ़ मार्ग में रेलवे अंडर ब्रिज स्थित पेट्रोल पंप बुधवार की रात्रि अज्ञात आरोपी ने पेट्रोल पंप संचालक हीरू राय के साथ मारपीट करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हमला करने वाला युवक घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि पूरी घटना पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी पेट्रोल पंप से कोई सामान नहीं ले गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Bads Of Bollywood: आर्यन खान की ‘बैड्स ऑफ’ बॉलीवुड में दिखी ये लड़की कौन? सनी… – भारत संपर्क| वरिष्ठ अधिकारियों का नाम लेकर गुंडागर्दी करने वाले दो व्यक्तियों और जेसीबी चालक को… – भारत संपर्क न्यूज़ …| पाकिस्तान में नहीं रुक रहे हिंदू लड़कियों के अपहरण, 15 साल की बच्ची को घर से उठाया – भारत संपर्क| तेंदुए की गलती का फायदा उठाना चाहता था लकड़बग्घा, फिर बिग कैट ने दिखाई अपनी फुर्ती और…| *देव पब्लिक स्कूल एवं डी.पी.एस. प्राइमरी बालाजी जशपुर में स्वतंत्रता दिवस…- भारत संपर्क