Raigarh News:  पुलिसकर्मी ने मारी खूद को गोली…गंभीर रूप से…- भारत संपर्क

0
Raigarh News:  पुलिसकर्मी ने मारी खूद को गोली…गंभीर रूप से…- भारत संपर्क

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा नगर मोहल्ले में आज दोपहर एक पुलिसकर्मी ने खुद की शासकीय रायफल से गोली मारकर जान लेने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल पुलिस जवान को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरो ने उसकी हालत को देखते हुए तत्काल बिलासपुर अपोलो अस्पताल रिफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के आलाअधिकारियांे के साथ साथ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल भी पहुंचे। खूद को गोली मारने वाले पुलिस जवान का नाम सन्नी मालाकार बताया जा रहा है और इनशास रायफल से चलायी गई गोली उसके सीने के आरपार हो गई।

इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक का कहना था कि पारिवारिक कारणों के कारण उसने खुद पर गोली चलायी है और पुलिस द्वारा उसके घर को सील कर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि गोली उसके सीने के उपर लगी है और उसे यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसकी हालत अभी नाॅर्मल है जिसके कारण उसे बेहतर उपचार के लिए अपोलो भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभी तक जो जानकारी मिली है उसमें उक्त सिपाही ने पारिवारिक कारणों से खुद को गोली मारी है और आगे की विवेचना जारी है। घर को सील कर दिया गया है और पूरी विवेचना के लिए आदेश दे दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह जवान पुलिस लाईन में बतौर आरक्षक के पद पर कार्यरत था और पुलिस की इनशास रायफल से खुद पर गोली चलायी है।
दिव्यांग पटेल, पुलिस अधीक्षक रायगढ़

Previous articleRaigarh News: आरक्षक ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, जूटमिल थाना पदस्थ है
Next articleदो VIP वन भैंसे दो माह में पी गए 4 लाख 60 हजार का पानी, 6 वन भैंसे 40 लाख का करते है हर साल भोजन
raigarhtopnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chaleya 2.0 Version: ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की बदली सी हवा, लोगों को मिली शाहरुख खान… – भारत संपर्क| NEET UG 2025 Counselling Round 2: नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 2 रजिस्ट्रेशन 29…| ग्रेटर नोएडा में बहू को जिंदा जलाया, पति और सास ने मिलकर लगाई आग; जलते देख … – भारत संपर्क| पटना में भीषण सड़क हादसा…ऑटो और हाइवा की टक्कर, 8 लोगों की मौत, 5 घायल| रायगढ़ में छोटा हाथी वाहन पलटा, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल – भारत संपर्क न्यूज़ …