Raigarh News: आज एक दिवसीय हड़ताल पर हजारों आंगनबाड़ी…- भारत संपर्क

0
Raigarh News: आज एक दिवसीय हड़ताल पर हजारों आंगनबाड़ी…- भारत संपर्क

रायगढ़ टॉप न्यूज 16 फरवरी 2024। छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ के बैनरतले आज फिर से हजारों आंगनबाडी कार्यकर्ता एक दिवसीय हड़ताल पर चली गई और इन नाराज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुए अपने हक की मांगों को पूरा करने की गुहार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव शाय से की।

ये सभी आंगनबाडी कार्यकर्ता रायगढ़ जिले के अलग-अलग ब्लाक से सुबह से ही रायगढ़ पहुंच गई थी और भारी तादाद में नारेबाजी करते हुए करीब दो घंटे तक जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव भी किया। आज के इस हड़ताल के चलते महतारी वंदन योजना का काम पूरी तरह ठप्प हो गया। इतना ही नही इन नाराज आंगनबाडी कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय हड़ताल के जरिये यह चेतावनी भी दी है कि समय रहते इनकी मांग पूरी नही की जाती तो वे अनिश्चित काल के लिये हडताल में चले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jio को दें 11 रुपए का शगुन, बदले में मिलेगा ‘Unlimited Data’ – भारत संपर्क| IPL 2025: पंजाब की जीत के बाद ग्लेन मैक्सवेल को मिली सजा, पाए गए दोषी – भारत संपर्क| आजम खान के बेटे की फिर बढ़ी मुश्किलें, अब्दुल्ला आजम पर अब लगा इतने करोड़ क… – भारत संपर्क| शादी के बाद दुल्हन की हो गई मौत, लाश देख फफक पड़ा दूल्हा, बोला- अभी तो हम…| प्रदेश-व्यापी सुशासन तिहार का हुआ आगाज़ – भारत संपर्क न्यूज़ …