विश्व क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में रेलवे के क्लर्क का चयन- भारत संपर्क

0

विश्व क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में रेलवे के क्लर्क का चयन

कोरबा। विश्व क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन बेलग्रेड, सर्बिया में 30 मार्च को किया गया है। इस प्रतियोगिता में भाग ले रही भारतीय टीम की ओर से प्रतिनिधित्व करने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ी हेमराज गुर्जर का चयन किया गया है। हेमराज गुर्जर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के लेखा (अकाउंट) विभाग में जूनियर क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ी श्री गुर्जर, क्रॉस कंट्री में राष्ट्रीय चैंपियन हैं। क्रॉस कंट्री के विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाड़ी का भारतीय रेलवे की ओर से चयन होने से यह रेलवे गौरवान्वित हुआ है एवं इस रेलवे के अन्य खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन हुआ है।भारतीय रेलवे के साथ ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा हमेशा से खेल एवं खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन दिया जाता रहा है। इसी का परिणाम है कि इस रेलवे के खिलाडिय़ों का चयन देश विदेश में आयोजित होने वाले विभिन्न प्रतियोगिताओं में किया जा रहा है।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के खिलाडी का विश्व क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे की टीम की ओर से चयन होने पर महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे एवं अधिकारियों द्वारा हेमराज गुर्जर को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 अगस्त के दिन राष्ट्रीय ध्वज अपमान के मामले में कलेक्टर ने नापतौल विभाग के सहायक… – भारत संपर्क न्यूज़ …| *मुख्यमंत्री घोषणा के 1.71 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों की राशि को मिली…- भारत संपर्क| Viral: मजे से नहा रहे थे नन्हे बाघ, बाघिन यूं दे रही थी पहरा; वीडियो देख मंत्रमुग्ध…| मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राष्ट्रपति सम्मान से…- भारत संपर्क| Kseniya Alexandrova Death: पति के साथ कार में सफर कर रही थी 30 साल की मॉडल,… – भारत संपर्क