आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक पर उगाही का गंभीर आरोप, रामपुर…- भारत संपर्क

0

आबकारी विभाग के उपनिरीक्षक पर उगाही का गंभीर आरोप, रामपुर विधायक ने की तबादले की मांग

कोरबा। आबकारी विभाग के उप निरीक्षक पर सनसनीखेज आरोप लगे हैं। आरोप है कि वे झूठे प्रकरण में फंसाकर अवैध उगाही करते हैं। उनके द्वारा महिलाओं के साथ बदसलूकी की जाती है। कोरे कागज में दस्तखत कराए जाते हैं। उनकी कार्यशैली से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। यह आक्रोश कभी भी फूट सकता है। जिसे लेकर रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने कलेक्टर को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया है कि रामपुर विधानसभा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र हैं। जिसका फायदा आबकारी विभाग के उप निरीक्षक मुकेश कुमार पांडेय उठा रहे हैं। उनके द्वारा क्षेत्र के भोले भाले आदिवासियों को झूठे प्रकरण में फंसा देने की धमकी दी जाती है। उनसे धमकी देकर अवैध उगाही किया जा रहा है। वे कोरे कागज में ग्रामीणों से हस्ताक्षर करा लेते हैं। बीते दिनो तिलकेजा के कल्मीभांठा में आदिवासी महिला के साथ मारपीट की गई थी। जानकारी मिली है कि होली के कुछ दिन पहले ग्राम कोथारी में उप निरीक्षक द्वारा महिलाओं गाली गलौच व बदसलूकी की गई थी, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकता है। इसे देखते हुए विधायक श्री राठिया ने उप निरीक्षक का तबादला करने की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गंभीर-अगरकर को नहीं है शुभमन गिल से उम्मीदें, भारतीय कप्तान ने खुद किया बड़… – भारत संपर्क| संजय दत्त की बुरी हालत देख रोने लगा था नौकर, बोला- आप दो दिन से उठे नहीं – भारत संपर्क| व्हाट्सऐप पर स्पैम कॉल से कैसे बचें? अब नहीं होंगे ठगी का शिकार – भारत संपर्क| अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार कस रही शिकंजाथाना कोनी…- भारत संपर्क| पत्रकारिता विश्वविद्यालय में मीडिया कोर्स में प्रवेश की तिथि घोषित – भारत संपर्क न्यूज़ …