राष्ट्रीय खेल दिवस पर छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का सम्मान, मुख्यमंत्री साय ने 666 खिलाड़ियों और कोचों को बांटे ₹1.74 करोड़
August 29, 2026 0होमछत्तीसगढ़रायपुर राष्ट्रीय खेल दिवस पर छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का सम्मान, मुख्यमंत्री साय ने 666 खिलाड़ियों और कोचों को बांटे ₹1.74 करोड़राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री ने कुल 666 खिलाड़ियों और…
राष्ट्रीय खेल दिवस पर छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का सम्मान, मुख्यमंत्री साय ने 666 खिलाड़ियों और कोचों को बांटे ₹1.74 करोड़
राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजित।HighLights
- राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजित
- 126 प्रतिभाओं को मिला राजकीय सम्मान
- 3 वर्षों के खेल अलंकरण पुरस्कार वितरित
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया। राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य खेल अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 126 उत्कृष्ट खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया।
इसके साथ ही राज्य के 540 अन्य खिलाड़ियों के बैंक खातों में भी प्रोत्साहन राशि अंतरित की गई। इस गरिमामय समारोह में कुल 666 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को 1 करोड़ 74 लाख 19 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की गई।
तीन वर्षों के मेधावियों को मिला सम्मान
राज्य खेल अलंकरण समारोह में वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 126 उत्कृष्ट खिलाड़ियों तथा प्रशिक्षकों को पुरस्कार व सम्मान प्रदान किए गए। इनमें शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार, शहीद कौशल यादव पुरस्कार, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार, शहीद पंकज विक्रम सम्मान, शहीद विनोद चौबे सम्मान और मुख्यमंत्री ट्रॉफी जैसी प्रमुख श्रेणियां शामिल हैं। इनके अलावा 540 खिलाड़ियों को नकद प्रोत्साहन राशि देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
खेल अधोसंरचना और प्रतिभाओं को तराशने पर जोर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का आज सम्मान किया गया है। राज्य सरकार ने हाल ही में 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची जारी की है, जिससे उनके शासकीय सेवा में नियुक्ति के रास्ते साफ हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पहले साल 1.65 लाख और दूसरे साल 3.91 लाख युवाओं ने हिस्सा लिया। इसके अलावा सरगुजा ओलंपिक और खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का सफल आयोजन किया गया है।
प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन’ के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। नवा रायपुर में 67 करोड़ की लागत से आर्चरी एकेडमी और पंडरापाट में पहाड़ी कोरवाओं के लिए 18 करोड़ रुपये की लागत से तीरंदाजी अकादमी बनाई जा रही है। साथ ही कुनकुरी, रायगढ़ और रायपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण जारी है।
खेलो इंडिया से प्रदेश में नया उत्साह
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की अलग भौगोलिक संरचना खेलों के अनुकूल है। प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उन्हें तराशने की जरूरत है। उन्होंने बिलासपुर खेल अकादमी की गीता यादव और मधु सिदार के एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चयन को बड़ी उपलब्धि बताया।
वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और सांसद ब्रजमोहन अग्रवाल ने कहा कि देश और प्रदेश में खेलों के प्रति सकारात्मक माहौल बना है और छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी आगामी राष्ट्रमंडल, एशियन गेम्स तथा ओलंपिक में देश का नाम रोशन करेंगे। कार्यक्रम में विधायक पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू, सुनील सोनी सहित विभिन्न आयोगों व खेल संघों के पदाधिकारी तथा शहीदों के परिजन उपस्थित रहे।
प्रमुख पुरस्कार विजेताओं की सूची
वर्ष 2023-24
- शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार: कु. मोनिका साहू (फेंसिंग), सुभाष लहरे (वेटलिफ्टिंग), अनुप यदु (नेटबाल), राजेश राठौर (नेटबॉल), भूपेन्द्र कुमार गढ़े (सॉफ्टबॉल), परमानंद (पैरा स्विमिंग)
- शहीद कौशल यादव पुरस्कार: सुश्री दिपांशी नेताम (फेंसिंग), श्री महेन्द्र धुर्वे (वॉलीबॉल), श्री अमित कुमार (एथलेटिक्स), श्री राकेश कडती (सॉफ्टबॉल)
- वीर हनुमान सिंह पुरस्कार: श्री विकास ढीढ़ी (पैरा जूडो)
- शहीद पंकज विक्रम सम्मान: कु. सीता साहू (पैरा व्हीलचेयर फेंसिंग), श्री करन भारती (वुशू), सुश्री प्रियंका ठाकुर (वुशू), श्री शशांक मसीह (रायफल शूटिंग), श्री राजीव साहू (टेबल-टेनिस), कु. काजल (टेबल-टेनिस), कु. भूमिका उपाध्याय (हॉकी), अजिंक्या सिंह (तैराकी)
- शहीद विनोद चौबे सम्मान: श्री प्रवेश चढ्ढा (शूटिंग), श्री विजय बहादुर (हैण्डबॉल), श्री लक्ष्मण लाल साहू (कुश्ती), श्री के. रवि शंकर (टेबल-टेनिस), श्री गिरिराज बागड़ी (टेबल-टेनिस)
- मुख्यमंत्री ट्रॉफी: बिलासपुर की पैरा व्हीलचेयर फेंसिंग टीम (सीनियर वर्ग)
वर्ष 2024-25
- शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार: कु. ज्ञानेश्वरी यादव (वेटलिफ्टिंग), श्री ईशान भटनागर (बैडमिंटन), श्री दिव्यांशु नेताम (फेंसिंग), कु. भूमि गुप्ता (तैराकी), कु. सोनम शर्मा (नेटबॉल), श्री कलाराम पटेल (पैरा एथलेटिक्स), लोमेन्द्र साहू
- शहीद कौशल यादव पुरस्कार: श्री मानस भट्टाचार्य (बैडमिंटन), श्री सुखदेव (पैरा एथलेटिक्स)
- वीर हनुमान सिंह पुरस्कार: श्री अशोक कुमार साहू (क्याकिंग एवं केनोईंग)
- शहीद पंकज विक्रम सम्मान: कु. सुमन यादव (फुटबॉल), श्री रोहित रजक (हॉकी), कु. गीतांजली निर्मलकर (हॉकी), श्री के.एस.साई. प्रशांत (टेबल-टेनिस), कु. सुष्मिता सोम (टेबल-टेनिस), श्री रामकृष्ण साहू (पैरा स्विमिंग), स्वाति साहू (पैरा व्हीलचेयर फेंसिंग), श्री साकेत सामुएल (रायफल शूटिंग), श्री अमन तिवारी (वुशू), कु. मानसी डुंभरे (वुशू)
- शहीद विनोद चौबे सम्मान: श्रीमती प्रभा हुसैन (एथलेटिक्स), श्रीमती संगीता राजगोपालन (बैडमिंटन), श्री गामा यादव (कुश्ती), श्री प्रनय नन्द मजूमदार (टेबल-टेनिस)
- मुख्यमंत्री ट्रॉफी: बिलासपुर की तीरंदाजी टीम (सीनियर महिला वर्ग)
यह भी पढ़ें- रायपुर के 30 स्पा सेंटरों पर एक साथ पुलिस का छापा, 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, मचा हड़कंप
वर्ष 2025-26
- शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार: विकास कुमार (आर्चरी), किरण पिस्दा (फुटबॉल), दीपांशी नेताम (फेंसिंग), सुजेय तंबोली (बैडमिंटन), आयुष माखिजा (बैडमिंटन), संजू देवी (कबड्डी), रीमा राय (साफ्ट टेनिस), मिशा कुमारी (नेटबाल), लक्की यादव (पैरा एथलेटिक्स)
- शहीद कौशल यादव पुरस्कार: दिव्यांशु देवांगन (शूटिंग), विक्रम राज (आर्चरी), दिव्यांश अग्रवाल (बैडमिन्टन), सोनिका राजवाड़े (एथलेटिक्स), स्वप्निल प्रधान (वुशू), भूमिका चौधरी (नेटबाल), पूजा (नेटबॉल), निखिल कुमार यादव (पैरा एथलेटिक्स)
- वीर हनुमान सिंह पुरस्कार: अजय दीप सारंग (वेटलिफ्टिंग)
- शहीद पंकज विक्रम सम्मान: संस्कार दिवान (वुशू), विद्या सिंह (वुशू), अंकुश सिंह (खो-खो), झमिता साहू (खो-खो), हेमशिखर (वॉलीबॉल), अरन्दिम देवनाथ (टेबल टेनिस), स्नेहा न्योगी (जूडो), अनमोल सिंह (जूडो), यश केरकेट्टा (बॉक्सिंग), टुकेश साहू (जिम्नास्टिक), सेमेश्वर सिंह (पैरा स्विमिंग), श्रीकांत पाण्डे (पैरा जूडो), खुशाल यादव (हॉकी)
- शहीद विनोद चौबे सम्मान: गंगेश्वर (एथलेटिक्स), ख्वाजा अहमद (वॉलीबॉल), एवन कुमार जैन (वेटलिफ्टिंग), मो. अकरम खान (वॉलीबॉल), प्रदीप जोशी (टेबल टेनिस)
- मुख्यमंत्री ट्रॉफी: तीरंदाजी (सीनियर महिला) टीम और साफ्ट टेनिस (जूनियर बालिका) टीम
