रतनपुर भाजपा चुनाव प्रभारी वी राम राव ने 15 वार्डों में किया…- भारत संपर्क

0
रतनपुर भाजपा चुनाव प्रभारी वी राम राव ने 15 वार्डों में किया…- भारत संपर्क

इन दिनों नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार का दौर जारी है। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी रतनपुर चुनाव प्रभारी वी रामा राव ने रतनपुर में धुआंधार चुनाव प्रचार किया। उन्होंने रतनपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष भाजपा प्रत्याशी लव कुश कश्यप के साथ वार्ड क्रमांक 5 में सघन जनसंपर्क किया। अध्यक्ष के साथ उन्होंने वार्ड प्रत्याशी सावित्री रात्रे के पक्ष में भी घर-घर जाकर वोट मांगा। श्री राम राव ने कहा कि रतनपुर में भाजपा प्रत्याशियों को व्यापक जन समर्थन मिलता दिख रहा है। सरकार की जनहित कारी योजनाओं जैसे महतारी वंदन योजना, आवास योजना के साथ केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार की तमाम योजनाओं के चलते लोगों ने एक बार फिर से कमल खिलाने का निश्चय कर लिया है। रामा राव ने कहा कि पार्टी ने उन्हें रतनपुर में भाजपा पार्षदों और अध्यक्षों को जीताने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है, जिसके लिए वे लगातार रतनपुर के सभी 15 वार्डों में जाकर चुनाव प्रचार करेंगे। उन्होंने रतनपुर में भाजपा प्रत्याशियों की जीत का भी दावा किया।

वी रामा राव बनाए गए चुनाव प्रभारी

इससे पहले भाजपा नेता वी रामा राव को रतनपुर चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया।
रतनपुर नगर पालिका परिषद चुनाव में भाजपा की सुनिश्चित जीत के लिए अब बीजेपी नेता व्ही रामा राव को बड़ी एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय द्वारा रतनपुर नगर पालिका परिषद का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे कोरबा विधानसभा प्रभारी के तौर पर कामयाब पारी खेल चुके हैं।

कोरबा में उनके प्रभार में लखन लाल देवांगन ने 29, 000 के अंतर से बड़ी जीत दर्ज की ओर वे प्रदेश कैबिनेट में मंत्री भी बने। व्ही रामा राव के समर्पण, लगन,कुशल रणनीति और सबको साथ लेकर चलने वाली छवि की वजह से उन्हें अब रतनपुर नगर पालिका परिषद चुनाव जीता कर लाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।


Post Views: 7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*सीएम विष्णुदेव साय ने दी बड़ी सौगात, जिले के खर्रा नाला में 6 करोड़ 26 लाख…- भारत संपर्क| 900 करोड़ी एक्ट्रेस को किस बात का है डर? आउटसाइडर्स के स्ट्रगल्स पर तृप्ति डिमरी… – भारत संपर्क| Xiaomi, Redmi और POCO के इन फोन को कंपनी नहीं देगी सॉफ्टवेयर अपडेट, ये है पूरी… – भारत संपर्क| JNVST Class 6 Admission 2025 Registration: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 एडमिशन के लिए…| HAM नेता का मर्डर, 24 केस… बिहार के कुख्यात बदमाश डबलू यादव का हापुड़ में… – भारत संपर्क