*मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के निर्देश पर तत्काल बना राशनकार्ड, सुरेखा और…- भारत संपर्क

0
*मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के निर्देश पर तत्काल बना राशनकार्ड, सुरेखा और…- भारत संपर्क

 

जशपुरनगर 05 सितंबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर उनके गृह ग्राम बगिया में बनाए गए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में लोगों की समस्याओं के समाधान की एक मजबूत पहल की जाती है। इसी कड़ी में आज कैंप कार्यालय की पहल पर ही ग्राम चराईडांड की सुरेखा बाई और गीता बाई का अलग-अलग नवीनीकृत प्राथमिकता राशनकार्ड बनाया गया है।
जशपुर जिले के विकासखंड दुलदुला, ग्राम चराईडांड निवासी सुरेखा बाई और गीता बाई का पहले संयुक्त राशनकार्ड बना हुआ था। दोनो परिवारों ने अलग-अलग राशनकार्ड बनवाने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय कैंप में 03 सितंबर को आवेदन दिया। कैंप कार्यालय ने त्वरित पहल करते हुए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। निर्देश पर दोनों परिवारों को अलग-अलग नवीनीकृत प्राथमिकता राशनकार्ड बनाया गया है। राशनकार्ड बनने पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद देते हुए कहा है कि उनकी संवेदनशील पहल की वजह से उनका राशन कार्ड बन पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कर्व्ड डिस्प्ले वाला Infinix Note 50s 5G+ लॉन्च, 64MP कैमरा के साथ मिलेंगे AI… – भारत संपर्क| खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के लिए छत्तीसगढ़ मलखंब टीम का चयन…- भारत संपर्क| पूर्व एल्डरमैन ने 50 हजार लेकर महिला के साथ आठ बार किया…- भारत संपर्क| छत्तीसगढ़ में फैशन शिक्षा को नई उड़ान – भारत संपर्क न्यूज़ …| 5 मैच हारने वाली हैदराबाद की टीम प्लेऑफ में पहुंचेगी, ये है समीकरण – भारत संपर्क