Ravghat Raipur Train: जिन्होंने कभी ट्रेन नहीं देखी, वहां मेमू लेकर पहुंचीं महिला लोको पायलट प्रतिभा
शाम 5 बजकर 19 मिनट पर बालोद स्टेशन पहुंची रावघाट-रायपुर मेमू ट्रेन। बालोद स्टेशन पर ट्रेन की पहुंचने पर से चर्चा करती हुई महिला लोको पायलट प्रतिभा सिद्धार्थ बंसोड़lHighLights
- प्रतिभा बंसोड़ ने कहा कि रावघाट तक ट्रेन पहुंचना क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि
- उन्होंने कहा, ‘सबके साथ सबका विकास है।’ यह देख उम्मीद से भी ज्यादा अच्छा लग रहा
- रावघाट और रायपुर के बीच यह ट्रेन शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी
रवि भूतड़ा, बालोद। रावघाट से रायपुर तक मेमू ट्रेन का परिचालन शुरू होने से बालोद जिलेवासियों को सुविधा मिली है। मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्चुअल माध्यम से ट्रेन का उद्घाटन किया। आजादी के बाद रावघाट तक ट्रेन सेवा शुरू होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह ट्रेन शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।
उद्घाटन के दिन मेमू ट्रेन शाम 5:19 बजे बालोद रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां से छह यात्री तीन टिकट लेकर रायपुर और मड़ौदा के लिए रवाना हुए। ट्रेन की कमान महिला लोको पायलट प्रतिभा सिद्धार्थ बंसोड़ के हाथों में थी। उन्होंने रावघाट तक ट्रेन पहुंचाने और वहां से परिचालन करने के अनुभव को सपने के साकार होने जैसा बताया।
जहां लोगों ने ट्रेन नहीं देखी, वहां चलाने का मिला अवसर
महिला लोको पायलट प्रतिभा सिद्धार्थ बंसोड़ ने से चर्चा में कहा कि रावघाट तक ट्रेन पहुंचने से उन्हें बेहद खुशी हुई है। उन्होंने कहा, ‘रावघाट तक ट्रेन पहुंची, जहां के लोगों ने आज तक ट्रेन नहीं देखी थी। मुझे वहां तक ट्रेन ले जाने और वहां से परिचालन शुरू करने का अवसर मिला, यह मेरे लिए बहुत अच्छी बात है। ऐसे क्षेत्र में ट्रेन चलाने का मौका मिलना, जहां पहले लोगों का आना-जाना भी मुश्किल था, अपने आप में बेहद खास अनुभव है।’
उन्होंने इस अवसर के लिए रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों और अपने विभागीय अधिकारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने उन्हें यह अवसर दिया, जिसके लिए वह उनकी आभारी हैं।
यह भी पढ़ें- 50 साल का इंतजार खत्म… रावघाट से रायपुर दौड़ेगी पैसेंजर ट्रेन, 219 किमी का सफर सिर्फ ₹55 में
रायुपर तक सीधी ट्रेन सुविधा मिलना बड़ी उपलब्धि
प्रतिभा बंसोड़ ने कहा कि रावघाट तक ट्रेन पहुंचना क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा, ‘सबके साथ सबका विकास है।’ यह सब देखकर उम्मीद से भी ज्यादा अच्छा लग रहा है।
यह भी पढ़ें- आजादी के बाद पहली बार रावघाट पहुंची ट्रेन, छत्तीसगढ़ में ताड़ोकी और अभनपुर-कुरूद ब्रॉडगेज लाइन पर दो नई ट्रेनें शुरू
Leave a Reply