निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन द्वारा रविन्द्र जयंती एवं…- भारत संपर्क

0
निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन द्वारा रविन्द्र जयंती एवं…- भारत संपर्क

विगत दिवस निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन बिलासपुर शाखा द्वारा एस ई सी एल, वसंत विहार स्थित रविन्द्र भवन में रविन्द्र जयंती एवं वार्षिक अधिवेशन धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्ष अजय गांगुली द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रतिकृतियों पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। इसी के साथ सम्मेलन संगीत “मोदेर गरोब मोदेर आशा ” कोरस संगीत की प्रस्तुति हुई। इसके बाद अध्यक्ष द्वारा कविगुरु रविन्द्र नाथ ठाकुर एवं कार्यक्रम पर अपने वक्तव्य रखे गए। कुमारी अर्णिमा पाल, अर्पण बैरागी, डी डी घोष द्वारा संगीत एवं प्राकृत गोलदार, अशोक कुण्डु, सौभिक दासगुप्त द्वारा कविता पाठ की प्रस्तुतियां दी गई। गीति आलेख्य अनन्य रविन्द्र नाथ – रचना एवं भाष्य असित बरन दास। जिसकी संगीत प्रस्तुति अचिन्त्य कुमार बोस, देवाशीष सरकार, सपन राय, असित, बिथीका मंडल, शोभा विश्वास, रुपा राहा एवं उमा दास द्वारा दी गई। डॉ सुदीप्त दत्त द्वारा सेक्सोफोन पर रविन्द्र संगीत बजाया गया। संचालन डॉ सोमा लाहिड़ी मल्लिक द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रविन्द्र नाथ रचित नृत्य नाटिका “चित्रांगदा” की प्रस्तुति हुई। नृत्य में भाग लेने वाले कलाकार मूनमून सी, पियाली बैरागी, भारती काशीपुरी , मौमिता चक्रवर्ती , धारणा सी, श्रृष्टि दत्त, श्रीपर्णा मंडल एवं सुदीपा दास हैं। कण्ठ संगीत में निहार रंजन मल्लिक, प्रबाल मुखर्जी, सौरभ चक्रवर्ती, सूक्ति विश्वास, रीता राय, मौसमी चक्रवर्ती, डॉ सोमा, मल्लिका सरकार, श्रावणी दत्त, तपती मोइत्रा, अनिता गोलदार ने भाग लिया। इस नृत्य नाटिका में भाष्य डॉ सोमा एवं सौमिक दासगुप्त, खोल वादन दिलिप विस्वास, तबला वादन आदित्य मल्लिक, की बोर्ड डॉ सुदीप्त दत्त एवं हारमोनियम वादन निहार रंजन मल्लिक का रहा। सम्मान समारोह के अन्तर्गत समिति की ओर से सुभाशीष बसाक एवं तुहिन चटर्जी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ हेमन्त चटर्जी, डॉ अशोक बनर्जी, पल्लव धर, पूर्ति धर, नमिता घोष, डॉ गोपाल मुखर्जी, संदीप दास, दुर्गा दास घोष, शिप्रा घोष, रुपाली मुखर्जी, लीला दास व अन्य उपस्थित रहे।


Post Views: 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*उपलब्धि का सम्मान:-स्वच्छता में छलांग,भारत देश में 64 वीं रेटिंग पर नगर…- भारत संपर्क| इधर ‘सैयारा’ ने छापे 100 करोड़, उधर Kartik Aaryan की बड़ी फिल्म अटक गई?… – भारत संपर्क| Telangana TS TET Result 2025 Declared: तेलंगाना टीईटी 2025 रिजल्ट घोषित, यहां…| सामने आए खामेनेई के इरादे, परमाणु डील पर अमेरिका-यूरोप को ऐसे मात देगा ईरान – भारत संपर्क| Samsung की बादशाहत खतरे में, Apple ला रहा है फोल्डेबल iPhone – भारत संपर्क