सोने के दाम में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी, जिन घरों में शादियां वहां…- भारत संपर्क

0

सोने के दाम में रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी, जिन घरों में शादियां वहां बढ़ी टेंशन

कोरबा। सोने ने अब तक के अपने सारे रिकार्ड तोड़ते हुए प्रति 10 ग्राम 73 हजार रुपए के पार दाम पहुंच चुकी है। 60 दिन में ही 15 हजार प्रति 10 ग्राम सोने में उछाल देखने को मिला। साथ ही चांदी के भाव में भी कुछ ऐसा ही उछाल देखने को मिला। 10 हजार प्रति किलो दाम बढ़ गए। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी शादी वालों घरों में बढ़ गई है। उसको जेवर लेने पर ज्यादा दाम चुकाने पड़ रहे हैं। सोना-चांदी के भाव सातवें आसमान पर पहुंच गया है। शादी सीजन में सोने-चांदी की चमक बढ़ गई है। इससे निवेशक खुश हैं, पर जिन घरों में मांगलिक कार्य आने वाले हैं। उनके लिए बढ़ते दाम झटका दे रहा है। शादियों में सोना-चांदी के जेवर ज्यादा खरीदे जाते हैं। 60 दिनों में ही सोना के दामों में 10 हजार रुपए प्रति दस ग्राम व चांदी में 10 हजार रुपए प्रति किलो का उछाल आ गया है। 7 मार्च को सराफा बाजार में सोना 58 हजार 854 रुपए प्रति दस ग्राम था, जो एक माह में बढक़र 73 हजार 300 रुपए पहुंच गया। इसी प्रकार 69100 वाली चांदी वर्तमान में 69,800 पहुंच गई है। इसके चलते बाजार में खरीदारी पर असर दिखाई दे रहा है। व्यापारियों की माने तो अभी दोनों मूल्यवान धातुओं के दाम में कमी की संभावना कम नजर आ रही है। सोना व चांदी दोनों की कीमत पिछले दो माह लगातार बढ़ रहे है। सराफा कारोबारियों के अनुसार बाजार के जानकार तो जिस प्रकार से सोने व चांदी के भाव ने रफ्तार पकड़ रखी है। उस मान से आने वाले दिनों में जिन लोगों ने निवेश के नाम पर सोना व चांदी खरीद रखी है। वह बाजार में आएगी। वर्तमान में आचार संहिता के चलते सोने चांदी की पूर्ति नहीं हो पा रही है।फिलहाल मंदी के आसार नहीं सराफा कारोबारियों की मानें तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बैंकों की लेवाली व सेंट डालर की तेजी के कारण फिलहाल भाव में कमी की कम संभावना है। ब्याजदर की मुद्रा स्फीति अधिक चल रही है। अमेरिका की फेड बैंक से ब्याजदर में बढ़ोत्तरी की संभावना भी कम दिखाई दे रही है। यही वजह है कि सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एक साल में 34 फिल्में, 25 ब्लॉकबस्टर… वो एक्टर जो हर 15 दिन में लाता था एक… – भारत संपर्क| रायगढ़ के विकास को नई ऊंचाई तक ले जाने के लिए हम समर्पित होकर कर रहे काम-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी – भारत संपर्क न्यूज़ …| CSK में आएगा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाला खिलाड़ी, IPL 2026 में बदल जाएगी टी… – भारत संपर्क| अयोध्या में सरयू किनारे मासूम की मौत, नशे में धुत मिली मां… झकझोर देगी ये… – भारत संपर्क| तेज प्रताप की वो 5 गलतियां, जिन्हें लालू ने हमेशा किया इग्नोर… आखिर अब…