राहत भरी खबर: इस बार 12 जून को मानसून आने की संभावना, इस बार…- भारत संपर्क

0

राहत भरी खबर: इस बार 12 जून को मानसून आने की संभावना, इस बार एक सप्ताह पहले मानसून की दस्तक

कोरबा। मई की झुलसाने वाली और रिेकॉर्ड तोड़ गर्मी के बीच राहत की खबर है। जिले में जल्द प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू होने के साथ ही जल्द मानसून के दस्तक देने का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान सटीक हुआ तो केरल में 27 मई तक मानसून आने की संभावना है। एक जैसी रफ्तार से मानसून आगे बढ़ा तो 12 जून तक यह जिले में मानसून पहुंचने की संभावना है। इन पूर्वानुमान के आधार पर पिछले साल की तुलना में इस बार एक सप्ताह पहले मानसून की दस्तक होगी। मौसम विभाग के अनुसार केरल के ऊपर दक्षिण पश्चिम मानसून के आरंभ की तारीख 4 दिन आगे या पीछे होने के साथ इसके 27 मई होने की संभावना है।परिस्थति अनुकूल रही तो 12 जून तक जिला में मानसून दस्तक दे देगा। इस बार तेज गर्मी पड़ी है तो बारिश भी ज्यादा होने का अनुमान भी लगाया जा रहा है। मानसून क्षेत्र में दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर प्रारंभिक मानसून वर्षा का अनुभव होता है। मानसूनी हवा उसके बाद बंगाल की खाड़ी के पार उत्तर पश्चिम में आगे बढ़ती है। मानसून के आरंभ प्रगति की नई सामान्य तारीखों के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून 15 मई को अंडमान सागर के ऊपर आगे बढ़ता है। वर्तमान में लक्ष्यद्वीप क्षेत्र और आसपास में एक अवदाब बना हुआ है। अंडमान में जल्द ही पहुंचने के लिए अनकूल परिस्थिति बनी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील अब ‘बहुत दूर नहीं’… टैरिफ विवाद के बीच अगले… – भारत संपर्क| बिजली कंपनी मुख्यालय और क्षेत्रीय स्तर पर चलाया जन जागरण…- भारत संपर्क| Bihar STET 2025: बिहार एसटीईटी एग्जाम का क्या होगा पैटर्न? कितने पूछे जाएंगे…| राज्योत्सव पर वायु सेना का होगा शौर्य प्रदर्शन, अपर मुख्य…- भारत संपर्क| Sunny Leone ने ‘सैयारा’ के डायरेक्टर से की थी ऐसी डिमांड, फिर डेब्यू के लिए 7… – भारत संपर्क