युक्तियुक्तकरण व शालाओं का समायोजन किया जाए निरस्त: फूलसिंह- भारत संपर्क

0

युक्तियुक्तकरण व शालाओं का समायोजन किया जाए निरस्त: फूलसिंह

 

रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया का कहना है कि शासन द्वारा शिक्षकों की युक्तियुक्तकरण व शालाओं का समायोजन किया गया है। युक्तियुक्तकरण की आड़ में गड़बड़ी से प्रदेश भर के शिक्षक आक्रोशित हैं। शिक्षित बेरोजगारों के साथ छलावा किया जा रहा है। शिक्षकों के सेटअप अनुसार पदस्थापना नहीं किया जा रहा है, बल्कि हजारों स्कूलों को समायोजन के नाम पर बंद किया जा रहा है। जिसके कारण हजारों स्वीपर को पद से हाथ धोना पड़ेगा। स्कूलों का समायोजन करने से हजारों डीएड, बीएड व शिक्षित बेरोजगारों के साथ खिलवाड़ व उनके जीवन को अंधकारमय बनाने का प्रयास किया जा रहा है। एक तरफ 33 हजार शिक्षक भर्ती का संकल्प लिया गया है। लाखों बच्चों को पढ़ाई से वंचित होना पड़ेगा। जिसके कारण पालकों में असंतोष व्याप्त है। उन्होंने शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण व शालाओं के समायोजन पर रोक लगाने की मांग मुख्यमंत्री से की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाकिस्तानी सेना से जंग के लिए TTP को कितना पैसा देता है तालिबान? – भारत संपर्क| TMKOC: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के नए परिवार को जानिए – भारत संपर्क| IIT Kanpur Research For Ganga: आईआईटी कानपुर का कमाल, जासूसी सैटेलाइट फोटो की…| श्रेयस अय्यर एशिया कप से बाहर, तो अब कहां खेलेंगे? – भारत संपर्क| छत्तीसगढ़ की जनजातियों पर शोध और अनुसंधान की राह खुली,गुरू…- भारत संपर्क