शराब को लेकर विवाद, चाकू से रेता दोस्त का गला- भारत संपर्क

0

शराब को लेकर विवाद, चाकू से रेता दोस्त का गला

कोरबा। बुधवार को एक दोस्त ने दूसरे दोस्त का चाकू से गला रेत दिया। दोनों शराब पी रहे थे। इसी बीच दोनों में विवाद हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। सर्वमंगला फोकटपारा में निकोलस पाल और मुकेश दुबे शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ने पर निकोलस ने मुकेश के गले पर चाकू से हमला कर दिया। मुकेश के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि जब मुकेश घर पहुंचा तो वह खून से लथपथ था। वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मुकेश को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी निकोलस पाल के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Kseniya Alexandrova Death: पति के साथ कार में सफर कर रही थी 30 साल की मॉडल,… – भारत संपर्क| लड़कियों को मिलता था नेता और बिजनेसमैन को फंसाने का ठेका! पैसों के लिए लगात… – भारत संपर्क| बिहार: सेल्फी के चस्के ने ली जान… पानी भरे गड्ढे में उतरे, फिर खींचने लगे…| चाकू बाजी में घायल छात्र की इलाज के दौरान हो गई मौत — भारत संपर्क| Ganesh Chaturthi 2025: घर पर इस तरह बनाएं इको-फ्रेंडली गणपती, अभी से शुरु कर लें…