सड़क सुरक्षा माह का हुआ समापन, रोवर्स, रेंजर्स ने जागरूकता…- भारत संपर्क

0

सड़क सुरक्षा माह का हुआ समापन, रोवर्स, रेंजर्स ने जागरूकता रैली निकालकर किया जागरूक

कोरबा। 34वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन की पूर्व संध्या पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला कोरबा द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई।
13 फरवरी को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने निकाली गई रैली आईटीआई तानसेन चौक से प्रारंभ हुई। रोवर लीडर जगन्नाथ सिंह नेताम के नेतृत्व में निकली रैली में रोवर्स, रेंजर्स ने भागीदारी की। रैली कोसाबाड़ी तिराहा से होते हुए मुख्य मार्ग पर पहुंची। रोवर्स, रेंजर्स ने पोस्टर्स, स्लोगन के माध्यम से आम लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, नियमित रूप से हेलमेट धारण करने, सीट बेल्ट लगाने प्रेरित किया। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला कोरबा द्वारा 15 जनवरी से प्रारंभ हुए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नई शिक्षा नीति में शिक्षा के साथ रोजगार भी है और संस्कार भी- भारत संपर्क| विधायक फर्जी लेटर हेड का इस्तेमाल, अपराध दर्ज- भारत संपर्क| एनीमिया पीडि़ता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बच्चों को…- भारत संपर्क| IPL 2025: विराट कोहली के इस रिएक्शन से उतर गया श्रेयस अय्यर का चेहरा, जीत क… – भारत संपर्क| *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का किया जा…- भारत संपर्क