सक्ती में राइस मिलर के घर से 55 लाख की चोरी, 50 लाख नगद और गहने…- भारत संपर्क

0
सक्ती में राइस मिलर के घर से 55 लाख की चोरी, 50 लाख नगद और गहने…- भारत संपर्क

बीति रात चोरों ने पीछे के दरवाजे से प्रवेश कर दिया वारदात को अंजाम, खाना खाकर सो रहा था परिवार वाले

सक्ती। जिले में शुक्रवार की रात सिटी कोतवाली से महज कुछ दूर स्थित राइस मिल संचालक के घर से 50 लाख नगद और सोने-चांदी के गहनों की चोरी हो गई। चोरी के समय परिवारवाले घर में ही मौजूद थे, लेकिन किसी को चोरी की भनक नहीं लगी। नगद और गहने मिलाकर कुल 55 लाख की चोरी हुई है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। सक्ती नगर के व्यस्तम इलाके में थाने से महज 400 मीटर दूर हुईं देर रात लाखों की चोरी ने पुलिस गस्त की पोल खोल कर रख दी है. इस वारदात से नगर में जानमाल की सुरक्षा को लेकर हड़कंप मच गया है.

जानकारी के मुताबिक, सक्ती के वार्ड नंबर- 14 में रहने वाले पवन गोयल राइस मिलर और ट्रांसपोर्टर हैं। शुक्रवार की रात खाना खाकर परिवारवाले सो गए। देर रात चोरों ने पीछे के दरवाजे में छेद कर उसे खोला और अंदर घुस गए।
चोरों ने घर से करीब 50 लाख रुपए नगद और सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। शनिवार की सुबह करीब 2 बजे पवन गोयल के पिता प्रकाश गोयल नींद से जागे, तो उन्होंने देखा कि जिस कमरे में नगद और जेवर रखे हुए हैं, वहां से 2 लोग भाग रहे हैं। लेकिन जब तक वे कुछ कर पाते, आरोपी वहां से भाग गए। आनन-फानन में उन्होंने घर वालों को जगाया और चोरी के बारे में बताया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सीसीटीवी फुटेज को ऊपर कर दिया था आरोपी ने
चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी विवेक शर्मा और उनकी टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच शुरू की। मौके पर डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। चोरों ने घर में घुसने से पहले सीसीटीवी कैमरे को भी ऊपर कर दिया था। इसकी वजह से सीसीटीवी फुटेज से उनकी पहचान नहीं हो सकी।

फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मुखबिरों को एक्टिव कर दिया गया है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

NEET UG 2025 Result: AIIMS दिल्ली में 7 हजार रुपये से कम में करें MBBS, जानें…| Viral Video: पति के आते ही गर्लफ्रेंड की बालकनी से कूद गया बॉयफ्रेंड, पड़ोसी ने कैमरे…| *”बाइकर्स ऑफ जशपुर” गैंग पर SSP शशि मोहन सिंह एवं टीम ने किया सर्जिकल…- भारत संपर्क| मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं मंत्रिमंडल का चिंतन…- भारत संपर्क| इंग्लैंड की दिग्गज क्रिकेटर ने अचानक छोड़ा क्रिकेट, वर्ल्ड कप से ठीक पहले ल… – भारत संपर्क