सुअर के शिकार के लिए बिछाए करंट तार की चपेट में आया ग्रामीण- भारत संपर्क

0

सुअर के शिकार के लिए बिछाए करंट तार की चपेट में आया ग्रामीण

कोरबा। जंगली सुअर की शिकार के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत हो गई। घटना के बाद उसके साथी मौके से फरार हो गए।मृतक की पहचान रामलाल कंवर से की गई है। रामलाल कंवर 30 वर्ष का था वह बुंदेली का निवासी था। बताया जाता है कि गांव में रहने वाले कुछ युवकों ने जंगली सुअर की शिकार के लिए वन परिक्षेत्र कोरबा अंतर्गत स्थित ग्राम गोढ़ी के जंगल में नंगे तार को बिछाया था। इसे जंगल से गुजरने वाले 11 केवी से जोड़ दिया था। इसी तार की चपेट में आकर रामलाल की मौत हो गई। घटना के बाद रामलाल के साथी फरार हो गए। इसकी जानकारी उसके परिवार को भी नहीं दी। शुक्रवार सुबह गोढ़ी के जंगल में शव देखकर लोगों को जानकारी हुई। उन्होंने गांव के लोगों को बताया और पुलिस को अवगत कराया गया। वन विभाग को भी सूचना दी गई। वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रोहित शर्मा ने छोड़ा आसान कैच, अगले ही ओवर में टीम से किया गया बाहर- VIDEO – भारत संपर्क| सर्वे सूची में शामिल हितग्राहियों को मिलेगा पीएम आवास: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| रेलवे मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव का केंद्रीय मंत्री श्री…- भारत संपर्क| Delhi NCE Weather: दिल्ली-NCR धूल भरी आंधी का कहर, जगह-जगह गिरे ओले; हो रही… – भारत संपर्क| शहीद संतोष यादव का बलिदान देश रखेगा याद… CM नीतीश कुमार ने सम्मान राशि…