चमत्कार को नमस्कार: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दिखा अनोखा…- भारत संपर्क

0

चमत्कार को नमस्कार: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दिखा अनोखा नजारा, विसर्जन के दौरान गणेश प्रतिमा से लिपटा रहा अहिराज

 

कोरबा। भगवान गणेश की लीला और चमत्कार को तो हम सभी लोगों ने कथाओं और धार्मिक पुराणों में सुना व पढ़ा है। उनके चमत्कार को लोग नमस्कार करते रहे हैं। कुछ ऐसा ही नमस्कार करने वाला चमत्कार ग्राम पंचायत धवईपुर में हुआ। चतुर्थी तिथि पर विराजित भगवान गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू हो गया है जो अनंत चतुर्दशी तक जारी रहेगा। इस कड़ी में ग्राम पंचायत धंवईपुर विकासखंड कटघोरा में भी ग्रामीणों के द्वारा गणेश प्रतिमा का विसर्जन नदी घाट पर किया गया। इस दौरान हुए घटनाक्रम को लोग चमत्कार के तौर पर देख रहे हैं। दरअसल, यहां बच्चे,युवा सहित ग्रामवासी गणेश प्रतिमा को विसर्जन करने के लिए नदी घाट पर 13 सितम्बर को शाम के समय पहुंचे थे और घाट के किनारे प्रतिमा को रखकर आरती कर रहे थे कि इसी दौरान लोगों के बीच से निकलकर सर्पराज अहिराज भगवान गणेश की मूर्ति पर चढ़कर लिपट गए। मूर्ति के ऊपर से एक चक्कर घूमने के बाद काफी देर तक प्रतिमा से लिपटे रहे और फिर अपने आप ही वहां से चले गए। इसके बाद ग्रामवासियों ने मूर्ति को नदी में विसर्जित किया। सिहरन पैदा कर देने वाले इस पूरे घटनाक्रम को लेकर गांव में काफी चर्चा हो रही है। इस बात को लोग चमत्कार मान रहे हैं कि इतनी भीड़ में सर्पराज शांतिपूर्वक निकलकर सीधे गणेश की प्रतिमा पर लिपट गए और किसी को भी कुछ नहीं किया और कोई जनहानि नहीं हुई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सुशासन तिहार: संवाद से समाधान की सार्थक पहल – भारत संपर्क न्यूज़ …| पहली बॉल पर ही छक्का… 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने किया IPL में सबसे धमाके… – भारत संपर्क| लोगों को मिल रहा त्वरित समाधान — भारत संपर्क| बालको के विश ट्री अभियान ने चौथे वर्ष भी बच्चों के सपनों को…- भारत संपर्क| सेहत के लिए ही नहीं, फेशियल हेयर हटाने में भी काम आती है मसूर की दाल, जानें कैसे…