गृह निर्माण चुनाव में निर्विरोध चुने गए संजीव और इरशाद अली,…- भारत संपर्क

0
गृह निर्माण चुनाव में निर्विरोध चुने गए संजीव और इरशाद अली,…- भारत संपर्क

बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन गुरुवार को किया गया। संचालक मंडल के विजयी 11 सदस्यों ने अध्यक्ष पद पर संजीव पांडेय और उपाध्यक्ष पद पर इरशाद अली का नाम सामने रखा। इस प्रस्ताव पर सभी के समर्थन पर दोनों पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।
बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति संचालक मंडल का चुनाव 23 नवंबर को हुआ था। इसमें नौ संचालक पद के लिए 20 उमीदवार मैदान में थे। दो महिला के पद पर पहले ही काजल किरण और तारिणी शुक्ला निर्विरोध जीत दर्ज कर चुके थे। प्रेस क्लब ट्रस्ट भवन में हुए चुनाव में सामान्य वर्ग से संजीव पांडेय, कमलेश शर्मा, विनोद सिंह ठाकुर, ब्रह्मदेव सिंह ठाकुर विजयी रहे। पिछड़ा वर्ग से इरशाद अली, नवीन लदेर, संजय सराफ, उमेश मौर्य और अनुसूचित जाति वर्ग से साखन दर्वे ने जीत हासिल की।

साखन व इरशाद ने लगाई वोट की सेंचुरी

गृह निर्माण समिति के 178 सदस्यों में से 158 सदस्यों ने मतदान का प्रयोग किया। नौ पदों के लिए 23 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान की प्रक्रिया की गई। शाम 6 बजे तक विजयी उमीदवारों के नाम घोषित कर दिए गए। विजयी उम्मीदवार में सबसे अधिक 110 वोट साखन दर्वे ने हासिल किए। इसके बाद इरशाद अली 101 वोट, संजीव पांडेय 89, कमलेश शर्मा 88, नवीन लदेर 84, विनोद सिंह ठाकुर 78, उमेश मौर्य 76, संजय सराफ 73 और ब्रह्मदेव सिंह 70 वोट से जीते।

आशीर्वाद पैनल का विजयी अभियान जारी

संचालक मंडल चुनाव में भी आशीर्वाद पैनल ने एकतरफा जीत दर्ज की है। इस चुनाव में नौ में से आठ पदों पर आशीर्वाद पैनल के उम्मीदवार विजयी हुए हैं। इससे पहले बिलासपुर प्रेस क्लब चुनाव में भी आशीर्वाद पैनल ने उल्लेखनीय जीत हासिल की है।


Post Views: 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रायगढ़ की डॉ. मनीषा त्रिपाठी कलिंगा यूनिवर्सिटी में सम्मानित – भारत संपर्क न्यूज़ …| खुदकुशी के इरादे से युवक ने अरपा नदी में लगाई छलांग, तो वहीं…- भारत संपर्क| Viral Video: बारात में बैटमैन की गाड़ी लेकर पहुंचा दूल्हा, एंट्री देख हिल गए घराती और…| *मूसलाधार बारिश के बीच छाता लेकर सड़क में धरने में बैठ गए बगीचा वासी,जशपुर…- भारत संपर्क| हुस्न का बिछाया ऐसा जाल, दिल दे बैठे दो युवक… फिर पहले निखत, फिर उर्वशी ब… – भारत संपर्क