संकल्प महिला मंडल ने मनाया हरियाली तीज उत्सव, हरियाली क्वीन…- भारत संपर्क

0

संकल्प महिला मंडल ने मनाया हरियाली तीज उत्सव, हरियाली क्वीन चुनीं गईं काजल पहवा

कोरबा। हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम के आवासीय कॉलोनी स्थित रविंद्र सांस्कृतिक भवन में संकल्प महिला मंडल (सीनियर क्लब) द्वारा हरियाली तीज उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी की प्रथम महिला प्रभा कटियार रहीं। तीज उत्सव में हरियाली क्वीन काजल पहवा चुनी गईं। जबकि श्रीतमा पाल द्वितीय स्थान व सुनीता तिवारी को तृतीय स्थान मिला। कार्यक्रम का सफल आयोजन संकल्प महिला मंडल की अध्यक्ष रूबी श्रीवास्तव मार्गदर्शन में महिला मंडल के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण महिला मंडल की सचिव संगीता कोरम ने दिया। सांस्कृतिक सचिव स्वाति जैन एवं दीक्षा गुप्ता की समिति द्वारा दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की थीम पर नृत्य नाटिका की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। श्रीमती कटियार ने अपने उद्बोधन में हरियाली तीज उत्सव की मुक्तकंठ से सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने अपने हाथों से संकल्प महिला मंडल के नवीन प्रतीक चिह्न का अनावरण किया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन वित्त सचिव हर्षिता श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में संकल्प महिला मंडल की उपाध्यक्ष प्रियंका पाटले, अभिलाषा गुप्ता, मिनती स्वेन, मनीषा पांडे, कविता पंड्या और अनुराधा राव, सह-सचिव माधुरी जायसवाल व मंजूषा बरडिया, क्रीड़ा-सचिव दिव्या देवांगन व कविता पटेल का विशेष योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पत्नी का हाथ-पैर तोड़े, लिवर फाड़ा, पेट में पल रही 5 माह की बेटी भी मरी… … – भारत संपर्क| पत्थरबाजी, आगजनी और 24 घायल… कैसे मुजफ्फरपुर के महावीरी झंडा जुलूस में…| Viral Video: नहीं देखी होगी रोटी सेकने की ऐसी टेक्निक, आग के साथ देसी कारीगर की कला…| Oval Test: इंग्लैंड का सबसे खराब बॉलर ही पड़ा भारी, टीम इंडिया को दिए सबसे … – भारत संपर्क| *जनता के बीच पहुंचकर कलेक्टर रोहित व्यास सुन रहे समस्या, जशपुर में…- भारत संपर्क