Sarangarh News: तेंदुए ने महिला पर किया हमला…गोमर्डा अभ्यारण से…- भारत संपर्क

0
Sarangarh News: तेंदुए ने महिला पर किया हमला…गोमर्डा अभ्यारण से…- भारत संपर्क

सारंगढ़। सारंगढ़ गोमर्डा वन अभ्यारण परिक्षेत्र से लगे ग्राम मल्दा ब में आज सुबह – सुबह अपने घर के बाहर सो रही ग्रामीण वृद्ध महिला के ऊपर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया, जिस पर महिला को चोट आई है। वृद्ध महिला का नाम दुखदाई बाई स्व सीताराम ग्राम मल्दा उम्र 72 वर्ष है। जिसके परिवार जन शिवकुमार चौहान साथ रहे।

 

हमले के बाद तेंदुआ पुनः जंगल की ओर भाग गया। उक्त क्षेत्र सेंचुरी एरिया सारंगढ़ वन परिक्षेत्र में आता है, जहां बीट गार्ड को उक्त मामले की जानकारी मिलने पर संतोष मनहर गार्ड ने तत्काल सारंगढ़ सेंचुरी रेंजर सेवक बैगा एवं बरमकेला रेंजर सुरेंद्र अजय को मामले की जानकारी दी जहां तत्काल बरमकेला वन विभाग रेंज के अधिकारी मौके पर पहुंचे महिला की हालत को देख तत्काल ₹5000 की राशि प्रदान करते हुए अपनी वाहन से उसे सारंगढ़ अस्पताल भेज रहे थे तभी वहां पूर्व पार्षद व भाजपा नेता मनोज जायसवाल जी पहुंचे उन्होंने महिला की हालत को देखकर अपनी वाहन से उसे अस्पताल ले जाने की पेशकश की और उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला का प्राथमिक उपचार किया गया, महिला को किसी प्रकार की कोई गंभीर चोट नहीं लगने की सूचना मिल रही है।

विश्वास सूत्रों की माने तो बकरी और चारे के खुशबू से तेंदुए ने गांव की ओर रुख किया था। बरमकेला रेंज के रेंजर सुरेंद्र अजय ने व सारंगढ़ रेंज के रेंजर बैगा ने अपने बीट गार्ड संतोष मनहर व हीरा लाल को भेज कर पूरी घटना की सुध ली और हर आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खूब पढ़ें और आगे बढ़ें, सरकार आपके साथ है- मुख्यमंत्री साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| इज ऑफ डूइंग बिजनेस में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य — भारत संपर्क| स्मार्टफोन में दिखें ये साइन तो हो जाएं सावधान, अकाउंट खाली होने से पहले करें ये… – भारत संपर्क| डिलीवरी एजेंटों से मारपीट और लूटपाट, चार आरोपी पर FIR दर्ज – भारत संपर्क न्यूज़ …| लगातार 17 हिट देने वाले राजेश खन्ना का ऐसे बर्बाद हुआ था करियर, लाइन से FLOP हुई… – भारत संपर्क