*कल्याण आश्रम के बैनर तले सन्ना में धूम धाम से मनाया गया सरहुल सरना पूजा,…- भारत संपर्क

0
*कल्याण आश्रम के बैनर तले सन्ना में धूम धाम से मनाया गया सरहुल सरना पूजा,…- भारत संपर्क

जशपुर/सन्ना:- हिन्दू नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लगातार जगह जगह अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के बैनर तले जनजाति बंधुओं का प्रमुख पर्व सरहुल पूजा महोत्सव मनाया जा रहा है।नव वर्ष प्रारम्भ से जशपुर और बगीचा सरहुल पूजा के उपरांत आज सन्ना में भी सरहुल पूजा महोत्सव बड़े धूम धाम से मनाया गया जिसमें हजारों की संख्या में वनवासी जनजाति बंधु शामिल हुए एवं कल्याण आश्रम के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ साथ जिले भर के जनप्रतिनिधि भी सन्ना के सरहुल पूजा में शामिल हुए।

यह भी बता दें कि सन्ना के सरहुल पूजा सरना में पूर्व जनपद सदस्य श्रीमति निर्मला राजू गुप्ता के अनुशंसा पर जनपद विकास निधि मद से सांस्कृतिक मंच का निर्माण किया गया है उक्त मंच को स्व.जगदेव राम उरांव सांस्कृतिक मंच सरहुल सरना सन्ना का नाम दिया गया है सरहुल पूजा के उपरांत जिस मंच का भी लोकार्पण वहां मौजूद अतिथियों के द्वारा फीता काट कर किया गया।

पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन जनपद सदस्य राकेश गुप्ता के द्वारा किया गया।कार्यक्रम को वहां मौजूद अतिथियों के संबोधित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वनवासी कल्याण आश्रम के क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री लोक कला प्रमुख बीरबल सिंह एवं जशपुर रियासत के युवराज जशपुर नगर पालिका के उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव अतिथि संगठन मंत्री महेश्वर सिंह,सरहुल पूजा समिति के उपाध्यक्ष मनीजर राम, जनजाति सुरक्षा मंच के जिला अध्यक्ष नयू राम भगत,कल्याण आश्रम के संरक्षक पूर्व जनपद उपाध्यक्ष राजू गुप्ता,जशपुर नगर पालिका के अध्यक्ष अरविंद भगत,जशपुर जनपद अध्यक्ष गंगा राम भगत,जिला पंचायत सदस्य गेंदबिहारी सिंह,बगीचा जनपद उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता,जनपद सदस्य रामवृक्ष भगत,पूर्व जनपद सदस्य प्रमीता भगत,जनपद सदस्य तारा भगत,कल्याण आश्रम के प्रमुख कार्यकर्ता शंकर भगत,अनिल भगत जुजगु,मनोज भगत कोदोपारा, बिगना बाबा उदरसई, लस्सू पण्डा सन्ना,आशुतोष राय जशपुर,ननकी बाई,जीतन कोरवा भादू,जगरनाथ राम बिसौड़ी,देवकुमार यादव मरंगीपाठ, नान राम,राजेन्द्र राम बिसौड़ी जैसे सैकड़ों प्रमुख कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़ में औद्योगिक क्रांति की नई शुरुआत – भारत संपर्क न्यूज़ …| ‘शाहरूख खान से ज्यादा बिजी हूं, एक दिन में 3 प्रोजेक्ट्स रिजेक्ट करता हूं…’… – भारत संपर्क| वेस्ट मटेरियल से मथुरा में कृष्ण लोक पार्क तो अयोध्या में बनेगा लवकुश पार्क… – भारत संपर्क| बिहार: ख्याली का पुलाव न पकाएं तेजस्वी यादव… महागठबंधन की बैठक पर जीतन…| सालों से कान का दर्द झेल रहा था शख्स, एक दिन अचानक निकली वो चीज जिसकी डॉक्टर को भी…