साइकिल चलाओ,पर्यावरण बचाओ “का संदेश साइकिल रैली में गूंजा,…- भारत संपर्क


यूनुस मेमन

रतनपुर—- विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल जागरूकता रैली निकालकर साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया गया। यह साइकिल रैली मां महामाया चौक से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग होते हुए रेस्ट हाउस पहुंची।यहां उद्बोधन पश्चात् यह भव्य रेली गायत्री मंदिर पहुंची।यहां गायत्री मंदिर के प्रमुख पुजारी ट्रस्टी शेष देव मिश्रा ने लोगों का तिलक लगाकर स्वागत किया और विष्णु चरण सिंह,,राम चरण साहू ने मिष्ठान का वितरण किया।
लव कुश कश्यप अध्यक्ष ने कहा साइकिल के नियमित प्रयोग से वायु ध्वनि प्रदूषण को कम किया जा सकता है। शिक्षक शुकदेव कश्यप ने आह्वान किया की साइकिल चलाने ईंधन बचाएं साइकिल चलाएं वह ईंधन बचाएं। इस साइकिल जागरूकता रैली के मुख्य संयोजक शिक्षक दिनेश पांडेय ने बताया साइकिल रैली के माध्यम से साइकिल की उपयोगिता हुआ इसके लाभों को जन-जन तक पहुंचा
ना है इससे शरीर स्वस्थ व बीमारियों से बचाव होता है। मुकेश श्रीवास्तव प्राचार्य ने कहा सभी बालक स्कूटी के स्थान पर बच्चों को साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करें।

इस रैली में मुख्य रूप से लव कुश कश्यप अध्यक्ष नगर पालिका परिषद रतनपुर,मनोज पाटले पार्षद,दिनेश पांडेय, शुक देव कश्यप,मुकेश श्रीवास्तव, रविंद्र सोनी, बलराम पांडे, बृजेश श्रीवास्तव, प्रमोद कश्यप,अनिल चंदेल,संतोष सोनी,घनश्याम कमल सेन पार्षद, संजय निषाद,मुकेश जोशी, राजेश शर्मा, श्रवण विश्वकर्मा,दीपक साहू,नारी शक्तियां, पत्रकार गण एवं नगर वासी शामिल रहे।
Post Views: 7

