SECL दीपका खदान में 2 करोड़ का डंपर धू-धूकर जला, इंजन से धुआं निकलने के बाद लगी आग
SECL दीपका खदान में 2 करोड़ का डंपर धू-धूकर जला। ()HighLights
- दीपका मेगा प्रोजेक्ट में खनन डंपर में भीषण आग लगी।
- इंजन से धुआं निकलने के बाद अचानक लपटें भड़कीं।
- करीब दो करोड़ रुपये कीमत का डंपर पूरी तरह जला।
, कोरबा: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (एसईसीएल) के दीपका मेगा प्रोजेक्ट क्षेत्र में बुधवार को खनन कार्य में लगे निजी कंपनी कलिंगा कमर्शियल के एक डंपर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा वाहन उसकी चपेट में आ गया। करीब दो करोड़ रुपये कीमत का डंपर पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि चालक की सूझबूझ से समय रहते वाहन से बाहर निकल जाने के कारण जनहानि नहीं हुई।
इंजन से अचानक निकलने लगा धुआं
- बताया जा रहा है कि डंपर खदान के भीतर परिचालन में था। इसी दौरान इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। इसके बाद देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं और पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही एसईसीएल का सुरक्षा अमला और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें- आज रायपुर रोजगार मेला में 11,700 पदों पर भर्तियों के लिए आएंगी 72 से ज्यादा कंपनियां
वाहनों के रखरखाव और अग्निशमन व्यवस्था पर सवाल
घटना के बाद खदान में चल रहे भारी वाहनों के रखरखाव और अग्निशमन व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। विशेष रूप से वाहनों में लगे अग्निशमन उपकरण और फायर सप्रेशन सिस्टम की स्थिति की जांच की आवश्यकता बताई जा रही है। घटना के दौरान वाहन से उठता काला धुआं काफी दूर तक दिखाई दिया। राहत की बात यह रही कि हादसे में चालक समेत किसी कर्मचारी को चोट नहीं आई।
Leave a Reply