सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की जांच हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक…- भारत संपर्क

0
सड़क दुर्घटनाओं के कारणों की जांच हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक…- भारत संपर्क

जिले में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में एक संयुक्त टीम का गठन किया गया है। इस टीम में पुलिस, यातायात विभाग, नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI), लोक निर्माण विभाग (PWD), नगर निगम सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल किए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख और राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों की गहराई से जांच कर त्वरित समाधान निकालने पर बल दिया गया। विभिन्न क्षेत्रों के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर ग्राउंड लेवल पर आंकड़े जुटाए जाएंगे और उनके आधार पर दुर्घटनाओं के कारणों की समीक्षा कर आवश्यक समाधान प्रस्तावित किए जाएंगे।

प्रमुख बिंदु:

सड़क संरचनाओं, यातायात इंजीनियरिंग और यातायात अनुशासन में सुधार हेतु बिंदुवार कार्य योजना तैयार की जाएगी।

दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर वहां आवश्यक सुधार कार्य किए जाएंगे।

दुर्घटना के समय आहत व्यक्तियों को शीघ्र चिकित्सा सहायता पहुंचाने हेतु स्वास्थ्य विभाग के साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया गया है तथा नजदीकी अस्पतालों की सूची भी तैयार की गई है।

यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सघन एवं कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से आवश्यक कदम उठाएं।
बैठक में पुलिस विभाग, NHAI, PWD, नगर निगम सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे और सभी ने सड़क सुरक्षा को लेकर मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।


Post Views: 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंपायर से बहस करना पड़ा भारी, इस खिलाड़ी पर लगा 4 मैचों का बैन – भारत संपर्क| लड़के ने Fevi Kwik से किया खेल, चंद सेकंड बाद चिपक गए होंठ| मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार…- भारत संपर्क| गंभीरता और सक्रियता से काम करें अधिकारी, कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी – अरुण साव – भारत संपर्क न्यूज़ …| *मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ सुनी ‘मन…- भारत संपर्क