पुतिन के नए NSA होंगे सर्गेई शोइगु, निकोलाई को मिली ये अहम जिम्मेदारी | Sergei Shoigu… – भारत संपर्क

0
पुतिन के नए NSA होंगे सर्गेई शोइगु, निकोलाई को मिली ये अहम जिम्मेदारी | Sergei Shoigu… – भारत संपर्क
पुतिन के नए NSA होंगे सर्गेई शोइगु, निकोलाई को मिली ये अहम जिम्मेदारी

व्‍लाद‍िम‍िर पुत‍िन और सर्गेई.

पुतिन ने पांचवीं बार रूस के राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही क्रेमलिन में कई अहम बदलाव किए हैं. सबसे बड़ा बदलाव सर्गेई शोइगु को रक्षा मंत्री पद से हटाया जाना माना जा रहा है, पुतिन के सबसे खास विश्वासपात्रों में से एक सर्गेई को अब पुतिन ने रूस का NSA यानी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर बनाया है. वहीं अब तक NSA रहे निकोलाई पेत्रुशेव को अपना सहायक नियुक्त किया है.

क्रेमलिन में पुतिन ने अपने स्टाफ में कई अहम बदलाव किए हैं. यह वो टीम है जो पुतिन के साथ 24 घंटे रहेगी. इनके सबसे बड़ा बदलाव सर्गेई शोइगु की एनएसए पद पर नियुक्ति मानी जा रही है. इसके अलावा पुतिन ने केजीबी में अपने सीनियर रहे निकोलाई पत्रुषेव को भी अपना सहायक बनाया है. निकोलाई लंबे समय तक रूस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रहे हैं. माना जा रहा है कि निकोलाई के बाद सर्गेई को क्रेमलिन में लाकर पुतिन ने बड़ा संदेश देने की कोशिश की है.

पुतिन के विश्वासपात्र हैं सर्गेई

सर्गेई शोइगु लंबे समय से पुतिन के विश्वासपात्र रहे हैं, उन्होंने नवंबर 2012 से अब तक रक्षा मंत्री के तौर पर काम किाय है वह 1991 से 2012 तक आपातकालीन मंत्री भी रह चुके हैं. पहले शोइगु को पुतिन के संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जाता था, लेकिन फरवरी 2022 में यूक्रेन पर आक्रमण के बाद उन्हें तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा था. पिछले साल रूस की निजी सेना के प्रमुख प्रिगोझिन ने भी शोइगु को हटाने के लिए विद्रोह किया था. हालांकि बाद में यह विरोध असफल कर दिया गया था और कुछ दिन बाद ही एक रहस्यमयी विमान दुर्घटना में प्रिगोझिन की मौत हो गई थी. माना जा रहा है कि सर्गेई को एनएसए नियुक्त किए जाने से रक्षा क्षेत्र में पुतिन का प्रभाव और बढ़ेगा.

पुतिन के भरोसेमंद

पुतिन ने एंटन वेइनो को एग्जीक्यूटिव ऑफिस का चीफ ऑफ स्टाफ नियुक्त किया है, इसके अलावा एलेक्सी ग्रोमोव को वेइनो का डिप्टी बनाया है. निकोलाई पत्रुशेव के साथ व्लादिमिर मेडिंस्की, दिमित्री मिरोनॉव, युरी नशाकोव, एंड्रेई फुरसेंको, रुस्लान को अपना सहयोगी बनाया है. अन्य सहयोगियों में दिमित्री कालीमुलिन हैं जो पुतिन की स्पीच राइटिंग काम देखेंगे, लारिसा लीगल मामले संभालेंगे. मिखाइल के पास प्रेसीडदेंट का प्रोटोकॉल संभालने की जिम्मेदारी होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रत्येक नागरिक बने प्रकृति का प्रहरी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| छत्तीसगढ़ सरकार की सुशासन की दिशा में अभिनव पहल — भारत संपर्क| क्या Google बेच देगा ये खास फीचर? आप लोगों पर ऐसे पड़ेगा असर – भारत संपर्क| *स्कूलों के ‘नो टोबैको’ जोन में तम्बाकू उत्पाद विक्रय पर करें कार्रवाई -…- भारत संपर्क| द हितवाद के समाचार संपादक मुकेश एस. सिंह को डी.पी. चौबे…- भारत संपर्क