*शाकद्वीपीय ब्राह्मण महिला शक्ति ने दिखाया आध्यात्म, संस्कार और मस्ती का…- भारत संपर्क

0
*शाकद्वीपीय ब्राह्मण महिला शक्ति ने दिखाया आध्यात्म, संस्कार और मस्ती का…- भारत संपर्क

जशपुरनगर। यहां की शाकद्वीपीय महिला शक्ति ने बुधवार की शाम श्री बालाजी मंदिर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। समाज की महिलाओं ने कार्यक्रम में आध्यात्म, संस्कार और मस्ती को समाहित करते हुए हर्षोल्लास और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाओं ने रंग-गुलाल उड़ाकर एक-दूसरे बधाई दी और पारंपरिक होली गीत भी गाए।समिति की महिलाओं ने बताया कि इस वर्ष होली मिलन का आयोजन विशेष रूप से महिलाओं के सशक्तिकरण और आपसी मेलजोल को बढ़ावा देने के लिए किया गया था। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। होली मिलन समारोह में विभिन्न रोचक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिसमें स्ट्रॉ गेम, बिंदी स्टिक, म्यूजिकल चेयर, फाग गीत-संगीत कार्यक्रम शामिल थे। समिति की महिलाओं ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी। सभी ने मिलकर भगवान भास्कर के जयघोष के साथ इस रंगों के पर्व का आनंद लिया। महिलाओं ने एक- दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर आपसी सौहार्द और प्रेम का संदेश दिया।
*चलती रहेगी परंपरा*
समाज की बुजुर्ग महिलाओं ने इस आयोजन और पहल की सराहना की। उनका कहना था कि यह आयोजन महिलाओं के लिए एक विशेष मंच है, जहां वे अपनी व्यस्त दिनचर्या से अलग हटकर मिल-जुलकर त्योहार मना सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि घरेलू और बाहरी जिम्मेदारियों के चलते महिलाएं अक्सर सामाजिक आयोजनों में भाग नहीं ले पातीं, लेकिन अब इस परंपरा को हर साल जारी रखना चाहिए। इस पर सभी का कहना था कि हम होली मिलन की इस परंपरा को हमेशा जारी रखेंगे। साथ ही समय समय पर अन्य सामाजिक आयोजन भी करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

CM योगी के दौरे से पहले बहराइच में मिला 500 किलो विस्फोटक, अधिकारियों के उड… – भारत संपर्क| चिराग पासवान ने बिहार में भरी हुंकार, बोले- सभी 243 सीटों पर लड़ूंगा चुनाव| मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया ‘सेवा भारतीय मातृ छाया शिशु गृह’ का निरीक्षण – भारत संपर्क न्यूज़ …| पत्नी की बेवफाई से दुखी युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर दी…- भारत संपर्क| राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के दूसरे दिन बिलासपुर के…- भारत संपर्क