श्याम खांडेकर बने जयरामनगर मंडी अध्यक्ष, बी पी सिंह ने दी…- भारत संपर्क

0
श्याम खांडेकर बने जयरामनगर मंडी अध्यक्ष, बी पी सिंह ने दी…- भारत संपर्क

बिलासपुर।मस्तूरी विकासखंड के जयराम नगर धान उपार्जन केंद्र में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत धान खरीदी सत्र का शुभारंभ के साथ नव नियुक्त अध्यक्ष श्याम खांडेकर का पदभार ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न

प्रदेश भाजपा सह कोषाध्यक्ष कि.मो. बी पी सिंह ने पूजा-अर्चना कर औपचारिक शुरुआत किया इस दौरान उन्होंने किसानों का स्वागत फूल-मालाओं से किया और धान विक्रय करने आए अन्नदाताओं से चर्चा की।

इस अवसर पर बी पी सिंह ने कहा कि भाजपा किसानों के हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने केंद्र पर मौजूद किसानों को आश्वासन दिया कि धान खरीदी के दौरान किसी भी समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।
सिंह ने मौके पर उपार्जन केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया और किसानों के हित में व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए अधिकारियों से चर्चा की।

नवनियुक्त मंडी अध्यक्ष का सम्मान

जयरामनगर मंडी के नवनियुक्त अध्यक्ष श्याम खांडेकर को पदभार ग्रहण करने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने श्री खांडेकर को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उनके कार्यकाल में मंडी की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए जाने की उम्मीद जताई।

धान खरीदी में समर्थन मूल्य की अहम भूमिका

प्रदेश में 14 नवंबर से धान खरीदी का कार्य शुरू हो चुका है जिले के कुल 140 धान उपार्जन केंद्रों पर पंजीकृत किसानों से धान खरीदा जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा के बी पी सिंह,मंडी के नव नियुक्त अध्यक्ष श्याम खांडेकर , शाला समिति के अध्यक्ष राजेंद्र बंसल , जयशंकर पांडे, निगरानी समिति के सदस्य दयाशंकर राठौर,भीखम यादव, एवं क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता, बड़ी संख्या में किसान और ग्राम वासी उपस्थित रहे।


Post Views: 6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गर्मियों में ज्यादा पसीना बनता है शर्मिंदगी की वजह? ये टिप्स कर लें फॉलो| राजस्थान के खिलाड़ी इस मामले में दोषी करार, संजू सैमसन को मिली बड़ी सजा, गु… – भारत संपर्क| दो मुस्लिम पतियों को तलाक देकर हिंदू पति के घर आई शबनम, देखते ही ससुर जी ने कह डाली…| मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गृह विभाग की ली समीक्षा बैठक – भारत संपर्क न्यूज़ …| *सड़क निर्माण कार्य के गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का नहीं किया जाएगा समझौता…- भारत संपर्क