आसमानी कहर, चरवाहे कि मौत- भारत संपर्क

0

आसमानी कहर, चरवाहे कि मौत

कोरबा। दो दिन पहले उरगा क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक ग्रामीण की मौत हो गई थी। रविवार को भी गाज गिरने से चरवाहे की मौत हो गई। उसका एक साथी झुलस गया, जबकि दूसरा दूर में खड़े होने के कारण बाल-बाल बच गया। मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी कर ली है। घटना रविवार की दोपहर घटित हुई। पंतोरा में रहने वाला शिवलाल सारथी (52 वर्ष) चरवाहे का काम करता था। वह प्रतिदिन की तरह अपने साथी राजकुमार कर्ष व छेरका राम श्रीवास के साथ मवेशियों को चराने मांझाखार जंगल गया था। दोपहर करीब 2 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। तेज गरज के साथ बारिश होने लगी। जिससे बचने शिवलाल और राजकुमार साजा पेड़ के नीचे बैठे थे। उनका तीसरा साथी छेरका राम दूर एक अन्य पेड़ के नीचे खड़ा था। इसी बीच अचानक आकाशीय बिजली गिरने से शिवलाल चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी मामूली रूप से झुलस गया। जिसकी जानकारी ग्रामीणों को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत जांच शुरू कर दी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कथक नर्तक पंडित राजेंद्र गंगानी की मोहक प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक – भारत संपर्क न्यूज़ …| *मुख्यमंत्री निवास स्थित सीएम कैंप कार्यालय बगिया में विराजे गणपति महाराज,…- भारत संपर्क| गणेश चतुर्थी पर खुटाघाट में लगा पारंपरिक मेला, मेले का आनंद…- भारत संपर्क| Onam 2025: ओणम पर घर में बनाएं रंगोली, इन खूबसूरत डिजाइन को करें कॉपी| Big Brother History: 62 देश, 500 सीजन और 7 हजार से ज्यादा… – भारत संपर्क