शहर में चल रहे निर्माण कार्य की कछुआ चाल, निर्माण की धीमी…- भारत संपर्क

0

शहर में चल रहे निर्माण कार्य की कछुआ चाल, निर्माण की धीमी रफ्तार ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

कोरबा। सीएसईबी चौक से ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य मार्ग पर नाली निर्माण का कार्य जारी है। एक तरफ निर्माण की प्रक्रिया काफी धीमी गति से चल रही है। वहीं नाली निर्माण के लिए सिवरेज बंद करने की वजह से बारिश और निस्तारी का पानी जमा हो रहा है। ठेकेदार इस पानी को पंप खींचकर सडक़ पर बहा रहा है। सडक़ पर पानी का जमाव हो रहा है। इस मार्ग पर यातायात का काफी दबाव रहता है। तेज रतार वाहनों के चलने से नाली का गंदा पानी का छिंटा लोगों पर पड़ रहा है। वहीं गंदे पानी की वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरित प्रभाव पडऩे की आशंका बनी हुई है। इसे लेकर लोग काफी परेशान हैं। धीमी गति से काम चलने की वजह से व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों की परेशानी बढ़ गई है। उनके कारोबार पर विपरित प्रभाव पड़ रहा है। नाली के लिए गड्ढा खोदने के बाद ठेकेदार के द्वारा मलवा निर्माणाधीन नाली के समीप डंप कर रहे हैं। मलबा बारिश की वजह से सडक़ पर बह रहा है। इस कारण सडक़ कीचड़ में तब्दील हो गया है। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। सबसे अधिक समस्या पैदल राहगीरों को हो रही है। इसके अलावा वाहनों के पहिए फिसल रहे हैं। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनीतिक द्वेष के तहत बिना जांच किए कराया गया एफआईआर: बद्री…- भारत संपर्क| सूरजपुर जिले से 12 हाथियों की हुई एंट्री, 26 हाथी सफोदा बीट…- भारत संपर्क| Asia Cup 2025: 2 चौके- 5 छक्के… अफगानी बल्लेबाज ने तोड़ा सबसे तेज अर्धशतक… – भारत संपर्क| छत्तीसगढ़ में वन्य प्राणियों का संरक्षण और संवर्धन हमारी…- भारत संपर्क| रायगढ़ में एसपी ने ली अपराध समीक्षा बैठक, पुलिसकर्मी हुए सम्मानित, बैठक में सुखा नशा… – भारत संपर्क न्यूज़ …