दो लोगों को सांप ने काटा, तत्काल उपचार से बची जान- भारत संपर्क

0

दो लोगों को सांप ने काटा, तत्काल उपचार से बची जान

कोरबा। विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत कोडार के आश्रित ग्राम हरदीकछार निवासी रिठाल पैकरा पिता लोदीराम 45 वर्ष को रविवार की रात घर पर सोने के दौरान जहरीले सांप ने हाथ की उंगली में कांट लिया। इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने तत्काल पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उसे भर्ती कराया। इसी प्रकार एक अन्य घटना पाली टावर मोहल्ला निवासी एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया उन्हें भी परिजनों के द्वारा समय पर पाली सीएचसी ले जाया गया। डॉ. एस कश्यप के द्वारा तत्काल मरीजों का उपचार किया गया। फिलहाल मरीजों की स्थित सामान्य बताई जा रही है। गर्मी में जैसे-जैसे उमस बढ़ रहा है वैसे-वैसे सांपों के बिल से बाहर निकलने का मामला भी आ रहा है। हर साल सर्पदंश से कोरबा में कई लोगों की मौत होती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Viral: बच्चे को ट्रेन में मिला मां जैसा प्यार, वीडियो देखकर आपका भी बन जाएगा दिन| *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर मृतक राम कुमार हरमा का शव मुंबई से…- भारत संपर्क| परेश रावल का ‘हेरा फेरी 3’ से बाहर होना PR स्टंट था? अक्षय कुमार ने खुद बता दिया… – भारत संपर्क| Redmi Note 14 SE 5G से Moto G86 तक, अगले हफ्ते बाजार में तहलका मचाने आ रहे ये 3… – भारत संपर्क| बिलासपुर में “सिपाही रक्षासूत्र” कार्यक्रम — कारगिल विजय…- भारत संपर्क