पूजा कर रही महिला के सामने आया सांप, रेस्क्यू टीम ने…- भारत संपर्क

0

पूजा कर रही महिला के सामने आया सांप, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकडक़र जंगल में छोड़ा

कोरबा। जिले में सांप निकलने की घटना आम हो चुकी है। सांप कभी पावर प्लांट तो कभी बाइक के वाइपर से तो कभी घरों से रेस्क्यू किये जा रहे हैं। एक घर से नाग रेस्क्यू किया गया। यह नाग घर में उस समय घुसा जब घर में एक महिला पूजा पाठ कर हिन्दू रीति रिवाज के तहत कमरों में दीया बाती दिखा रही थी। दीया बाती करते जैसे ही महिला की नजर भगवान शंकर के आभूषण कहे जाने वाले सांप पर पड़ी वह घबरा गई। सोनपुरी गांव में रहने वाली नागेश्वरी राजवाड़े शाम को घर पर पूजा कर रही थी, पूजा समाप्त होने के बाद वो घर में शांति के लिए घर के हर कमरे को दीया दिखा रही थी। इसी दौरान 6 फ़ीट का एक नाग कही से घर में घुस गया। वो इतने बड़े सांप को देखते ही घर के दूसरे कमरे के अंदर भाग खड़ी हुई और आस पास के लोगों को फोन से सांप होने की जानकारी देकर मदद के लिए बुलाई। पड़ोसी के घर में साँप घुसने की खबर सुनकर कुछ लोग मदद के लिए आए और सांप को भगाने का प्रयास किया, लेकिन साँप को भागने में सफल नहीं हुए। नाग भी इतने लोगों को देखकर एक किनारे गमले के पीछे जाकर बैठ गया। जब लोगों को लगा कि वो सांप भगाने में कामयाब नहीं हो रहे है तब लोगों ने स्नेक रेस्क्युअर टीम को बुलाने में ही बुद्धिमता समझी। आखिरकार लोगों ने स्नेक रेस्क्यूर प्रमुख जितेंद्र सारथी को घर में सांप निकलने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद जितेंद्र सारथी सोनपुरी गांव पहुंचे और 6 फीट नाग का सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया, नाग को हवादार थैले में रखा गया। सुरक्षित रेस्क्यू के बाद घरवाले सहित मोहल्ले वालों ने राहत कि सांस ली। कुछ समय बाद जितेंद्र सारथी ने नाग को जंगल में छोड़ दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BAAP: सनी देओल की ‘बाप’ में इस FLOP एक्ट्रेस की एंट्री, बढ़ा न दे संजय दत्त की… – भारत संपर्क| डिंपल यादव ने खुद कटवाया इकरा हसन का बर्थडे केक, अखिलेश ने अपने हाथों से दि… – भारत संपर्क| NDA गठबंधन में ‘ऑल इज वेल’, प्रियंका गांधी ने बिहारियों का उड़ाया…| चक्रधर समारोह 2025: केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री … – भारत संपर्क न्यूज़ …| Ghee Vs Butter: देसी घी या मक्खन…किसमे होता है ज्यादा फैट, जानें सेहत के लिए…