संपत्ति विवाद में हैवान बना बेटा, 76 साल के पिता पर लोहे के हथियार से हमला कर जिंदा जलाया
सिम्स में भर्ती ग्रामीणHighLights
- संपत्ति विवाद में बेटे ने पिता को जलाया।
- लोहे के हथियार से हमला, फिर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई।
- गंभीर हालत में बुजुर्ग सिम्स में भर्ती, आरोपित फरार।
, बिलासपुर: संपत्ति विवाद में बेटे ने 76 वर्षीय पिता पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इससे पहले उसने लोहे के हथियार से पिता के साथ बेरहमी से मारपीट की। आग की लपटों में घिरे बुजुर्ग को तड़पता छोड़कर आरोपित बेटा मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से झुलसे पिता को उनकी बेटी ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सीपत क्षेत्र के ग्राम सेलर में रहने वाले विश्राम केंवट (76) घर में अकेले रहते हैं। उम्र अधिक होने के कारण उन्हें खेती-बाड़ी और रोजमर्रा के काम करने में परेशानी होती थी। इस वजह से उन्होंने अपनी बेटी और उसके परिवार को अपने साथ रखा था। बेटी का परिवार उनकी देखभाल के साथ खेती-किसानी का काम भी संभालता था। उनका बेटा आशाराम केंवट पास के गांव बरेली में रहता है।
बुधवार को आशाराम अपने साथ लोहे का हथियार और पेट्रोल लेकर सेलर पहुंचा। यहां पर उसने बहन को मायके में रखने और संपत्ति को लेकर पिता से उसका विवाद हो गया। इसके बाद उसने लोहे के हथियार से विश्राम पर हमला कर दिया। मारपीट के बाद पेट्रोल निकालकर उनके शरीर पर छिड़का और आग लगा दी।
यह भी पढ़ें- 2 साल से पहले दुर्गूकोंदल से कांकेर ट्रांसफर पड़ा भारी, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शासन से मांगा जवाब
घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से भाग निकला। इस दौरान विश्राम केंवट की बेटी दुरपति बाई ने पिता को आग की चपेट में देखा। उसने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी देकर एंबुलेंस को काल किया। वह एंबुलेंस से पिता को अस्पताल पहुंचाया। सिम्स में झुलसे ग्रामीण का इलाज किया जा रहा है।
देखभाल के लिए बेटी को साथ रखा था
विश्राम केंवट उम्रदराज होने के कारण खेती-किसानी और रोजमर्रा के काम खुद नहीं कर पाते थे। इसी परेशानी को देखते हुए उन्होंने अपनी बेटी और उसके परिवार को अपने साथ रहने के लिए रखा था।
परिवार के लोग उनकी देखभाल करने के साथ खेतों का काम भी संभालते थे। पुलिस के सामने अब इस बात की भी जांच का विषय है कि पारिवारिक और संपत्ति संबंधी विवाद किस बात को लेकर हुआ था।
Leave a Reply