……तो विकासखंड शिक्षा अधिकारी व लिपिक होंगे जिम्मेदार,…- भारत संपर्क

0

……तो विकासखंड शिक्षा अधिकारी व लिपिक होंगे जिम्मेदार, शिक्षक की सर्विस बुक गायब, कई सुविधाओं से वंचित

कोरबा। विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत माध्यमिक शाला चंद्रौटी के शिक्षक शेख करीम मो. की सर्विस बुक गायब है। जिसकी शिकायत शिक्षक ने की है। सर्विस बुक गायब होने से शिक्षक को कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही है।शिक्षक ने विभागीय अनुमती पश्चात वर्ष 2022-24 में उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान बिलासपुर से बीएड किया है। इसे सर्विस बुक में जोड़ा नहीं गया है। सर्विस बुक के अभाव में सेवा सत्यापन भी नहीं हो पाया है। संभाग स्तरीय वरिष्ठता सूची में बीएड नहीं जुडऩे से प्रमोशन भी नहीं होगा। पोड़ी उपरोड़ा के पूर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी एके चंद्राकर के समय से सर्विस बुक गायब है। जिसकी जानकारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी को है। विभागीय बीएड से वापसी के पश्चात सर्विस बुक नहीं मिलने पर शिक्षक ने बीईओ श्री चंद्राकर को अवगत कराया था। इस दौरान बीईओ ने कहा था कि सर्विस बुक कार्यालय में है उन्हें मिल जाएगा। कई बार बीईओ को आवेदन किया गया। किंतु आज पर्यंत तक कोई ध्यान नहीं दिया गया। सर्विस बुक गायब हो जाने की वजह से वह मानसिक रूप से परेशान है। उसे बीपी और श्वांस फूलने की समस्या हो रही है। शिक्षक का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि कहीं उसे हार्ट अटैक न आ जाए। यदि उसकी मृत्यु होती है तो संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी व बाबू (लिपिक) इसके पूर्ण जिम्मेदार होगें।
बाक्स
दो सदस्यीय जांच टीम गठित
मामले में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पोड़ी उपरोड़ा ने दो सदस्यीय जांच टीम गठित की है। जांच टीम में शासकीय उच्चतर मा. विद्यालय लमना के प्राचार्य डी.के.नामदेव व शासकीय हाई स्कूल लाद प्राचार्य जे.एल.जगत को शामिल किया है। संबंधितों को आदेशित किया गया है कि शिक्षक शेख करीम की सर्विस बुक गायब होने की जांच उन्हें करनी है। आवेदन में उल्लेखित बिंदु पर बिंदुवार जांच कर तात्कालीन विकासखंड शिक्षा अधिकारी एके चंद्राकर, तात्कालीन स्थापना प्रभारी प्रदीप मिश्रा तथा वर्तमान स्थापना प्रभारी अभिषेक राव आहेर से लिखित बयान प्राप्त कर जांच प्रतिवेदन अगले टीएल बैठक से पूर्व वर्तमान विकासखंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उनके समक्ष प्रस्तुत करना सुनिश्चित किया जाए। ताकि कृत कार्रवाई से कलेक्टर को अवगत कराया जा सकें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सिद्धबाबा जलाशय बनेगा सिंचाई का मजबूत आधार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय – भारत संपर्क न्यूज़ …| 1 नहीं AC के साथ मिलती है 3 तरह की वारंटी, 90% लोग नहीं जानते जवाब – भारत संपर्क| RCB vs KKR: विराट कोहली के लिए चिन्नास्वामी में दिखेगा ‘सफेद सागर’, 8 दिन ब… – भारत संपर्क| *कलेक्टर और एस एस पी ने दोकड़ा जगन्नाथ मंदिर के निर्माण कार्य का अवलोकन…- भारत संपर्क| भोजपुरी सिनेमा की 5 ऐसी एक्ट्रेसेस जो करती हैं, सबसे ज्यादा आइटम नंबर्स, दूसरे… – भारत संपर्क