अहिल्याबाईं होलकर की याद में समाज सेविकाओं का हुआ सम्मान,…- भारत संपर्क




मराठा साम्राज्य की महान साम्राज्ञी अहिल्या बाई होलकर की 300 वीं जयंती पर इन दिनों भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जगह जगह पर आयोजन कर उनके गौरवशाली इतिहास को समाज के सम्मुख रख रहे हैं इस तारतम्य में आज जिला भाजपा कार्यालय में उन पर आधारित गोष्ठी के साथ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं का सम्मान किया गया सर्वप्रथम उपस्थित विशिष्ट अतिथियों द्वारा राजमाता अहिल्या होलकर की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया आयोजन की प्रस्तावना वाचन करते हुए भाजपा शहर अध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रमाता अहिल्या बाईं होलकर के इतिहास को जन जन तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है अतः पार्टी द्वारा दस दिवसीय कार्यक्रम तैयार कर मण्डल और जिला स्तर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं आज समापन दिवस पर जिला मुख्यालय में उनके जीवन वृत पर गोष्ठी आयोजित की जा रही है साथ ही आज समाज सेवा के क्षेत्र में सेवा दे रही बहनों को भी सम्मानित किया जाएगा बिलासपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल कहा कि भारत देश का इतिहास गौरव से भरा हुआ है इतिहास में ऐसे अनेक विभूति हुए जिनके कुशल शासन प्रबंधन के कारण समाज में बड़े परिवर्तन देखने को मिला किंतु आजाद भारत में एक सुनियोजित तरीके से इतिहास को तोड़ मंडोर कर पेश किया गया जिसके चलते भारतीयों में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के भावना में गिरावट आई लेकिन समय के साथ साथ अब भी इतिहास करवट ले रही है

विलक्षण प्रतिभा और साहस की प्रतिमूर्ति माता अहिल्या बाई:पूजा विधानी
जिला भाजपा कार्यालय में गोष्ठी को संबोधित करते हुए बिलासपुर महापौर पूजा विधानी ने कहा कि राजमाता अहिल्या बाई होलकर इतिहास में उन विरले महिलाओं में से एक है जिन्होंने अपने विलक्षण प्रतिभा और अदम्य साहस के बल पर समाज को नई दिशा दी जिस काल में भारत की अर्थव्यवस्था और यहां की सांस्कृतिक विरासत विदेशी आक्रांताओं के पैरों तले कुचले जा रहे थे ऐसे समय में भारत प्रमुख आध्यात्मिक केंद्रों को पुनर्जीवित करने का साहसिक कार्य रानी अहिल्या बाईं होलकर ने किया
अहिल्याबाई होळकर ने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर भारत-भर के प्रसिद्ध तीर्थों और स्थानों में मन्दिर बनवाए, घाट बँधवाए, कुओं और बावड़ियों का निर्माण किया, मार्ग बनवाए-सुधरवाए, भूखों के लिए अन्नसत्र (अन्यक्षेत्र) खोले, प्यासों के लिए प्याऊ बिठलाईं, मन्दिरों में विद्वानों की नियुक्ति शास्त्रों के मनन-चिन्तन और प्रवचन हेतु की। और, वे आत्म-प्रतिष्ठा के झूठे मोह का त्याग करके सदा न्याय करने का प्रयत्न करती रहीं

रानी अहिल्याबाई नारीशक्ति सशक्तिकरण की प्रेरणाश्रोत:धरमजीत सिंह
भारत देश में नारी सम्मान की प्राचीन परम्परा है हमारे धार्मिक ग्रंथों में नारियों को दैवीय स्थान प्राप्त है यहां शक्ति की उपासना का प्रचलन सदियों से रहा है और शक्ति को स्त्री का स्वरूप माना गया है यहां पर राम और कृष्ण के नाम में भी पहले उनकी शक्ति स्वरूपा देवियों के नाम जोड़ने की परंपरा है भारतीय इतिहास में ऐसे कई महिला शासक हुए जिन्होंने कुशल शासन प्रबंधन के बन पर अपनी क्षमता का लोहा मनवाया रानी अहिल्या बाई होलकर रानी दुर्गावती रानी लक्ष्मी बाई राजमाता जीजाबाई ऐसे असंख्य उदाहरण हैं जिस पर पूरे भारतवासियों को गर्व है रानी अहिल्या बाई होलकर को हम महिला सशक्तिकरण के प्रेरणाश्रोत के रूप में हम देख सकते हैं
इनका हुआ सम्मान
इस कार्यक्रम में समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का पुष्पगुच्छ साल और स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया जिसमें प्रधान पाठक दिव्यांग तैराकी कोच वीर हनुमान सिंह पुरस्कार प्राप्त दुर्गा यादव,हिंद गौरव सम्मान से सम्मानित वास्तु विशेषज्ञ अन्नपूर्णा शुक्ला,बिल्हा से विभिन्न देवालयों में नियमित स्वच्छता अभियान व भजनों का आयोजन करने वाली श्रीमती तिरिथ कुंवर निर्मलकार,जमुना कौशिक, तखतपुर से सुखिन ठाकुर,निशानेबाजी के क्षेत्र में प्रतिष्ठित कु कीर्तिका ठाकुर,बेलतरा से राष्ट्रीय युवा पुरस्कार प्राप्त अंकिता पाण्डे निष्ठा वेल्फेयर सोसायटी की फाउंडर अरुणिमा मिश्रा,कोटा से स्वच्छता में सुकवारा बाई कश्यप, विश्वास वेलफेयर सोसाइटी से संध्या चंद्रसेन मस्तूरी से मध्यप्रदेश में प्रथम महिला पटवारी श्रीमती सावित्री देवी दर्वे शहीद विनोद कौशिक की धर्मपत्नी जयश्री कौशिक सम्मानित की गई
।इस अवसर पर तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला महापौर पूजा विधानी पूर्व विधायक रजनीश कुमार सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी,जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल दीपक सिंह ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के जिला संयोजक कृष्णकुमार कौशिक ने किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरजीत सिंह दुआ, पूर्व जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, तिलकराम साहू, एस कुमार मनहर, सुधा गुप्ता, ललिता कश्यप, चंद्रप्रकाश सूर्या, निखिल केशरवानी, गायत्री साहू, वंदना जेण्ड्रे, लक्ष्मीनारायण कश्यप, देवेन्द्र पाठक, राकेश लालवानी, मनोज सोनी, एस श्रीनिवास राव, उमाशंकर कश्यप, इन्द्रजीत सिंह क्षत्री, बजरंग जायसवाल, बलराम देवांगन, मनीश कौशिक, रत्नाकर मोनू श्रीवास, पवन कश्यप, दीपक शर्मा, विरेन्द्र पटेल, नारायण गोस्वामी, आशुतोश शर्मा, चंदना गोस्वामी, बीनू निराला, धनेश्वरी कैवर्त, मंजुला सिंह, आशीश बाकरे, दीपसिखा यादव, संतोश कश्यप, निरजा सिन्हा, सुलेश पाण्डेय, अजय सिंह, सुमन द्विवेदी, सुमित्रा कोरी, रोशनी यादव, सुमन यादव, सरिता कामड़े, सविता जायसवाल, संगीता यादव, संतोशी ठाकुर, रागनी नामदेव, लता कश्यप, प्रतिभाग, देवांगन, ज्योति मिश्रा, योगिता सिंह, ललिता मरकाम, चन्द्रकला दुबे, कंचन दुसेजा, यदुराम साहू, दुर्गा अहिरवार, ममता अहिरवार, राजकुमार वर्मा, नरेन्द्र शाडिल्य, संजय चौहान, महेश यादव, साधेलाल भारद्वाज, अंजना चौकसे सहित भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता व महिला बहने बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Post Views: 6
