सूरजपुर: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 8 निरीक्षकों समेत 73 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर
पुलिस अधीक्षक योगेश पटेलफाइल फोटो दाएं फोटो में प्रतीकात्मक चित्र (एआइ निर्मित)HighLights
- सूरजपुर एसपी योगेश पटेल ने किया बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल।
- 8 निरीक्षकों और 2 उप निरीक्षकों समेत 73 पुलिसकर्मी स्थानांतरित।
- जयनगर, रामानुजनगर और रमकोला समेत कई थानों के प्रभारी बदले।
न्यूज, सूरजपुर: जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा पुलिसिंग में कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जिले में जारी जंबो तबादला सूची के तहत आठ निरीक्षक, दो उप निरीक्षक, आठ सहायक उप निरीक्षक, आठ प्रधान आरक्षक और 47 आरक्षकों सहित कुल 73 पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना दी गई है। इस फेरबदल में कई थानों के प्रभारियों को बदलने के साथ पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं और चौकियों में भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला आदेश के अनुसार रक्षित केंद्र सूरजपुर में पदस्थ निरीक्षक ढाल सिंह साहू को जयनगर थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, जयनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अमित गुप्ता को बसदेई चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षकों को भी जिले के विभिन्न थानों और पुलिस कार्यालय की शाखाओं में पदस्थ किया गया है।
निरीक्षक रंजीत प्रताप सिंह को शिकायत शाखा प्रभारी, पुलिस कार्यालय सूरजपुर बनाया गया है। निरीक्षक रमेश पटेल को रामानुजनगर थाना प्रभारी, नंदकिशोर गौतम को रीडर टू एसपी, सत्यनारायण देवांगन को रमकोला थाना प्रभारी, मिलन सिंह को चांदनी थाना प्रभारी और रूपेश कुंतल को साइबर सेल प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
निरीक्षक जावेद मियादाद को डीसीबी, डीसीआरबी एवं कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है। वहीं, रमकोला थाना प्रभारी उप निरीक्षक हीरालाल साहू को थाना सूरजपुर स्थानांतरित किया गया है। सहायक उप निरीक्षकों के तबादले में साइबर सेल में पदस्थ अरुण गुप्ता को करंजी चौकी प्रभारी बनाया गया है।
रक्षित केंद्र से अमरेश सिंह को साइबर सेल, वरुण तिवारी को जयनगर थाना, पास्कल लकड़ा को रामानुजनगर थाना, बबिता यादव को बिश्रामपुर थाना और राकेश यादव को प्रतापपुर थाना भेजा गया है।.इसी क्रम में बिश्रामपुर थाना में पदस्थ हरिशंकर तिवारी को चंदौरा थाना तथा चंदौरा थाना में पदस्थ सुनील भारती को भटगांव थाना स्थानांतरित किया गया है।
प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का भी तबादला
पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी सूची में आठ प्रधान आरक्षकों और 47 आरक्षकों को भी नई पदस्थापना दी गई है। इस व्यापक फेरबदल के जरिए जिले के विभिन्न थानों, चौकियों और पुलिस कार्यालय की शाखाओं में कर्मचारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है। तबादलों के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को आदेशानुसार नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालना होगा।
यह भी पढ़ें- म्यांमार में 17 माह तक बंधक रही कोरबा की महिला, बैंकॉक में नौकरी का झांसा देकर हुई थी तस्करी, एक महिला गिरफ्तार
Leave a Reply