दक्षिण मंडल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमरजीत सिंह दुआ घर घर…- भारत संपर्क

0
दक्षिण मंडल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमरजीत सिंह दुआ घर घर…- भारत संपर्क

बिलासपुर। बिलासपुर । भारतीय जनता पार्टी सभी मंडल के द्वारा लोकसभा चुनाव में में एक बार फिर मोदी सरकार के लिए घर-घर पर्ची वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है। इसके माध्यम से लोगों से कमल छाप में वोट देने की अपील की जा जारी है। इस कार्य में भारतीय जनता पार्टी दक्षिण मंडल के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमरजीत सिंह दुआ ने घर घर जाकर लोगों से अपील करते हुए कहा है कि राष्ट्र के निर्माण के लिए और देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार अवसर देने बिलासपुर लोकसभा के सांसद को यहां से जीताकर तोखन साहू को दिल्ली भेजें। , अमरजीत सिंह दुआ ने कहां है कि बिलासपुर लोकसभा में भाजपा की जीत का रिकॉर्ड बनाएगी।

आज जनसंपर्क तथा पर्ची बांटने के दौरान भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य अमरजीत सिंह दुआ, अल्पसंख्यक मोर्चा की डिंपल उपवेजा, जसवीर सिंह गांधी, नितिन छाबड़ा, ,अनुज त्रिहान ,अमनदीप सिंह ,मुकेश सलूजा ,नीटू आहूजा, मंडलों पदाधिकारी के साथ घर-घर पहुंचे। बटन नंबर दो में वोट देने की अपील की। अमरजीत सिंह दुआ ने कहां है कि विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा के मंडल पदाधिकारी कार्यकर्ता घर-घर में जाकर पर्ची बांटने का काम कर रहे हैं। और केंद्र तथा राज्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचा रहे हैं। महतारी वंदन की भी राशि महिलाओं के खाते में आ गई है और महिलाएं मोदी की गारंटी से बहुत खुश हैं। बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार तोखन साहू के पक्ष में माहौल है। और इस बार भाजपा फिर से यहां रिकार्ड मतों से जीत हासिल करेगी। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को बेसब्री के साथ 7 मई का इंतजार है। बिलासपुर लोकसभा के सभी मंडलों में लगभग पर्ची बांटने का काम अंतिम चरण में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बेडरूम में कभी नहीं रखनी चाहिए ये तीन चीजें, हार्वर्ड के डॉक्टर ने बतायी वजह| रिंकू सिंह चाहे कितने भी तूफानी शतक ठोक दीजिए, दुबई में तो पानी ही पिलाना प… – भारत संपर्क|   चोरों ने शिक्षक के घर को बनाया निशाना, नकदी-जेवर समेत एक लाख के सामान पर हाथ किया… – भारत संपर्क न्यूज़ …| डीजे का सामान गिरने से मासूम की मौत — भारत संपर्क| *जशपुर की बेटी सरस्वती सोरेन ने छुआ सुरों का आकाश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव…- भारत संपर्क