एसपी दिव्यांग पटेल ने किया गोवर्धनपुर पुल का निरीक्षण – भारत संपर्क न्यूज़ …

0
एसपी दिव्यांग पटेल ने किया गोवर्धनपुर पुल का निरीक्षण – भारत संपर्क न्यूज़ …

पुल के दोनों ओर पुलिस स्टाफ लगाने, वैकल्पिक मार्ग में यातायात सुचारू रूप से जारी रखने नियमित पेट्रोलिंग के दिए निर्देश
गोवर्धनपुर पुल पर भारी वाहनों का आवागमन किया गया है प्रतिबंधित, लगाया जा रहा लो लेवल हाइट गेज, सुचारू आवागमन हेतु बनाया गया वैकल्पिक मार्ग

रायगढ़, 9 अक्टूबर 2024/ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने आज गोवर्धनपुर के समीप केलो नदी पर बने उच्च स्तरीय पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुल का निरीक्षण करते हुए जिला प्रशासन द्वारा पुल पर भारी वाहनों के आवागमन प्रतिबंधित किए जाने को लेकर जारी अधिसूचना का पालन कराने हेतु उप पुलिस अधीक्षक यातायात को पुल के दोनों ओर पुलिस स्टाफ लगाने के निर्देश दिए तथा चिन्हांकित किए गए वैकल्पिक मार्ग में यातायात सुचारू रूप से जारी रहे, इसके लिए नियमित पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। मौके पर उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री रमेश चंद्रा भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि लोक निर्माण विभाग के सेतु मंडल रायगढ़ की अनुशंसा पर जन सुरक्षा को देखते हुए गोवर्धनपुर के निकट केलो नदी पर बने पुल से भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। ईई सेतु श्री रमेश कुमार वर्मा ने बताया कि पुल पर आवागमन का रास्ता बंद कर दिया गया है और उस पर लोहे के चैनेल से लो लेवल हाइट गेज लगाया जा रहा है, ताकि पुल पर से भारी वाहनों की आवाजाही न हो।

भूतपूर्व सैनिकों एवं परिजनों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए चिकित्सा शिविर अच्छी पहल- कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
raigarhtopnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्विच बोर्ड पर जमा गंदगी की वजह से नहीं होंगे शर्मिंदा, इन 5 टिप्स से मिनटों में…| 6 मैच में जड़े 30 छक्के-24 चौके, संजू सैमसन फिर भी नहीं खेल पाएंगे फाइनल – भारत संपर्क| पद्मश्री कैलाश खेर और बैंड कैलासा की अद्भुत प्रस्तुति के साथ हुआ समारोह का भव्य समापन – भारत संपर्क न्यूज़ …| UPSSSC PET 2025 को लेकर इन बातों का दें ध्यान, 6-7 सितंबर को एग्जाम, सिर्फ एडमिट…| Neelam Giri in Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी ने उड़ाया… – भारत संपर्क