डिवाइडर से जा टकराई तेज रफ्तार बाइक- भारत संपर्क

0

डिवाइडर से जा टकराई तेज रफ्तार बाइक

कोरबा। घंटाघर स्थित स्मृति उद्यान के सामने एक तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों को गंभीर चोटें आई है। घायलों को अस्पताल में दाखिल किया गया है। बताया जा रहा है कि घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के घंटाघर स्थित स्मृति उद्यान के सामने शाम लगभग साढ़े बजे की है। बाइक पर सवार दो युवक घंटाघर से निहारिका की ओर जा रहे थे। बाइक की तरफ्तार तेज थी। स्मृति उद्यान के सामने पहुंची थी। इस बीच बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक डिवाइडर से जा टकराई। घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। घटना की सूचना एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों को गंभीर चोटें आई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Viral Video: बारात में बैटमैन की गाड़ी लेकर पहुंचा दूल्हा, एंट्री देख हिल गए घराती और…| *मूसलाधार बारिश के बीच छाता लेकर सड़क में धरने में बैठ गए बगीचा वासी,जशपुर…- भारत संपर्क| हुस्न का बिछाया ऐसा जाल, दिल दे बैठे दो युवक… फिर पहले निखत, फिर उर्वशी ब… – भारत संपर्क| Ganesh Chaturthi 2025: बेसन नहीं… गणेश चतुर्थी पर बनाएं मखाना और मूंग दाल के…| ईरान ने कहा- हमने कई देशों में वेपन फैक्ट्री बनाई, समय आने पर खुलासा करेंगे – भारत संपर्क