"सफेद हाथी" से कैसे होगी "सफेद क्रांति": छत्तीसगढ़ के कुसुमकसा में आठ साल से बंद पड़ी दूध की चिलिंग यूनिट
आदिवासी विकासखंड डोंडी के ग्राम कुसुमकसा में आठ वर्षों से बंद पड़े दुग्ध प्रशीतन केंद्र को चालू करने की मांग को लेकर पूर्व जनपद सदस्य अनिल सुथार ने बालोद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत…

आदिवासी विकासखंड डोंडी के ग्राम कुसुमकसा में आठ वर्षों से बंद पड़े दुग्ध प्रशीतन केंद्र को चालू करने की मांग को लेकर पूर्व जनपद सदस्य अनिल सुथार ने बालोद कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत लाखों की लागत से निर्मित यह केंद्र प्रशासनिक उदासीनता के कारण आज तक संचालित नहीं हो सका मशीनें खराब हैं।
