श्री सर्वेश्वरी समूह के 65 वें स्थापना दिवस समारोह की बैठक गम्हरिया आश्रम…- भारत संपर्क

0
श्री सर्वेश्वरी समूह के 65 वें स्थापना दिवस समारोह की बैठक गम्हरिया आश्रम…- भारत संपर्क

जशपुरनगर। दिनांक 13.09.2025 शनिवार को श्री सर्वेश्वरी समूह के 65 वें स्थापना दिवस समारोह को सुचारू ढंग से सम्पन्न करने हेतु अघोरपीठ वामदेव नगर गम्हरिया आश्रम में साय 7ः00 बजे एक बैठक आदरणीय श्री बी.एन.उपाध्याय जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें निम्न प्रस्ताव पारित किए गएः-
1. प्रभात फेरीः- पूर्व वर्ष की भांति प्रभात फेरी 5ः30 बजे अघोरपीठ गम्हरिया आश्रम से पैलेस रोड होते हुए सति चौरा पहुचेगी जंहा ध्वाजोत्तोलन पूजन आरती उपरांत प्रभात फेरी सोगड़ा आश्रम पहुंचेगी वहां ध्वजोत्तोलन,पूजन,आरती,सफल योनि का पाठ,प्रसाद वितरण उपरांत प्रभात फेरी नगर पालिका रोड होते हुए गम्हरिया आश्रम पहुचेगी जहां ध्वजोत्तोलन,पूजन,सफल योनि का पाठ,लघु गोष्ठि उपरांत प्रसाद वितरण किया जायेगा। प्रभात फेरी हेतु दुपहिया/चार पहिया वाहन की व्यवस्था हेतु आदरणीय राजा रणविजय सिंह जूदेव,श्री कृष्ण कुमार राय,श्री नरेश नन्दे जी के नेतृत्व में श्री यश प्रताप सिंह जूदेव,श्री शोर्य प्रताप सिंह जूदेव,श्री विजय आदित्य सिंह जूदेव के साथ श्री नितिन राय, श्री विष्णु सोनी, श्री राजेश अम्बस्ट, श्री संतोष सिंह, श्री तरूण शर्मा, श्री लक्ष्मण जायसवाल, श्री राजेश सिन्हा, श्री नरेन्द्र सिन्हा, श्री राजकपूर राम, श्री अरविन्द भगत, श्री शरद चौरसिया, श्री मैनेजर राम,श्री मुकेश सोनी जी मंडल अध्यक्ष को दायित्व सौंपा गया।
2. निमंत्रण पत्र- पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी ई निमंत्रण पत्र के माध्यम से सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रण हेतु प्रेषित किया जायेगा। ई निमंत्रण पत्र हेतु श्री धन्नयजय सिंह (मन्टू) एवं श्री संतोष कुमार मिश्र जी को दायित्व सौपा गया।
3. सति चौरा व्यवस्था- 21 सितम्बर की पूर्व संध्या पर सति चौरा में साफ-सफाई,दीप प्रज्वलित करने,झालर आदि की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया जिसकी व्यवस्था हेतु श्री नितिन राय,श्री अरेन्द्र सिंह,श्री संतोष सिंह,श्री रामशकर गुप्ता,वार्ड पार्षद एंव संतोष सोनी को दायित्व सौंपा गया।
4. वाहन सज्जाः- प्रभात फेरी में परम पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु के चित्र स्थित वाहन की फूल सज्जा हेतु श्री नितिन राय,,श्री अमरकांत वर्मा एवं श्री राजेश सिन्हा को दायित्व सौंपा गया।
5. झाडू वितरणः- जशपुर नगर के विभिन्न मंदिरों,मस्जिद एवं गिरिजाघरों में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी झाडू वितरण किया जायेगा। झाडू वितरण हेतु श्री प्रमोद नायडू, श्री रमेश गुरूजी, श्री अमित महतो, श्री कमल दूबे, श्री चंदन पाहवा, श्री प्रवीण सिन्हा, श्रीसंतोष सोनी, श्री संतोष सिंह एवं श्री वीरेन्द्र कुमार सिन्हा जी को दायित्व सौंपा गया।
6. चिकित्यालयों में पौष्टिक आहार वितरणः- जशपुर नगर के विभिन्न चिकित्सालयों में इस वर्ष भी पौष्टिक आहार वितरण करने का निर्णय लिया गया। पौष्टिक आहार वितरण हेतु डॉ. आर.के.सिंह जी के साथ श्री कृष्ण कुमार राय जी,श्री नरेश नन्दे जी,श्री संजय अखौरी जी, श्री संतोष मिश्र, श्री अरविन्द भगत जी,श्री मैनेजर राम जी, श्री दीपक गुप्ता, श्री राजेश अम्बस्ट एवं श्री सर्वेश्वरी महिला संगठन जशपुर को दायित्व सौंपा गया।
7. सामाचार पत्रों में प्रकाशनः- आज के बैठक में पारित हुए प्रस्ताव एवं 21सितम्बर स्थापना दिवस के संपूर्ण कार्यक्रम की सूचना इलेक्ट्रनिक मीडिया एंव समाचार पत्रों में प्रकाशन के लिए श्री नरेश नन्दे जी,श्री विकास पाण्डेय, श्री प्रवीण सिन्हा,श्री प्रशात सहाय,श्री शरद चौरसिया,श्री तरूण शर्मा को दायित्व सौंपा गया।
8. लघु गोष्ठीः- गम्हरिया आश्रम में होने वाले लघु गोष्ठी हेतु श्री अनिल श्रीवास्तव,श्री प्रशांत सिंह,श्री विद्यासागर उपाध्याय एवं श्री संतोष मिश्र को दायित्व सौंपा गया।
बैठक में श्री बी.एन.उपाध्याय जी द्वारा अध्यक्षीय उदबोधन में बैठक में उपस्थित सभी श्रद्धालुओ से स्वंय के कर्तव्य के अनुसार कार्य करने हेतु प्रेरित किया। अंत में श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव द्वारा आभार प्रकट करते हुए हर हर महादेव की जयघोष के साथ बैठक समाप्त की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Viral Video: चलती बस में कंडक्टर ने गजब तरीके से फ्लैक्स किए पैसे, स्वैग में लोगों को…| 64 साल पहले आई वो फिल्म जिसका टाइटल था Mr India, अनिल कपूर नहीं, Karan Johar का… – भारत संपर्क| तखतपुर पुलिस ने पाकिटमारी करने वाले दो आरोपियों को दबोचा, 18…- भारत संपर्क| रायगढ़ में मछली कंपनी के ड्राइवर दिनदहाड़े 2.50 लाख रुपए की लूट, बदमाश एक्टिवा… – भारत संपर्क न्यूज़ …| श्री सर्वेश्वरी समूह के 65 वें स्थापना दिवस समारोह की बैठक गम्हरिया आश्रम…- भारत संपर्क