एक भारत श्रेष्ठ भारत आउटरीच अभियान के तहत बिहार के प्रदेश और…- भारत संपर्क

0
एक भारत श्रेष्ठ भारत आउटरीच अभियान के तहत बिहार के प्रदेश और…- भारत संपर्क

एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत आउटरीच अभियान की वर्चुअल कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसके बाद 21 प्रदेशो की प्रदेश टोली और जिला टोली की सूची जारी की गई है। आगामी बिहार चुनाव को ध्यान में रखकर बिहार के प्रवासियों के उन भाजपा पदाधिकारियो की नियुक्ति कर रही है जिन्हें आगामी बिहार चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। 21 प्रदेशों में इसके लिए पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। बिहार के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है, तो वहीं पूर्व पार्टी प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव संयोजक बनाए गए हैं। उनके अलावा बिलासपुर के डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार दास तथा विकास झा, लल्लन मिश्रा, दया सिंह सहसंयोजक बनाए गए हैं ।

प्रदेश की टीम में दुर्ग से अनामिका सिंह, कोरबा से हेमंत झा, सरगुजा से मुकेश शर्मा, रायगढ़ से राम विनय शर्मा, बिलासपुर से पुरुषोत्तम सिंह और कोरिया से योगेंद्र शर्मा शामिल है ।

इसी के साथ जिले के पदाधिकारियो की भी घोषणा की गई है। बिलासपुर जिले से रोशन सिंह को संयोजक बनाया गया है तो वही उनके साथ रामप्रताप सिंह, चंद्र किशोर प्रसाद, ए के कंठ सहसंयोजक नियुक्त किए गए हैं। आपको याद होगा कि पिछले दिनों इसी उद्देश्य के साथ छत्तीसगढ़ में बिहार दिवस का आयोजन किया गया था, जिसके माध्यम से ही पदाधिकारियो का चयन किया गया।


Post Views: 3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manoj Bajpaee: ‘नजर ना लगे…’ मनोज बाजपेयी के पैरों में गिर पड़े अनुराग… – भारत संपर्क| दुर्गा उत्सव को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम में शांति समिति की बैठक, पुलिस-प्रशासन ने… – भारत संपर्क न्यूज़ …| *वनों में क्रूस गाड़ कर कब्जा कर रहे मिशनरी:गणेश राम, डीलिस्टिंग रैली में…- भारत संपर्क| हैवी मील लेने के बाद ये काम जरूर करती हैं सारा तेंदुलकर, जानें इसके फायदे और…| सीपत पुलिस ने स्कूल चोरी का किया खुलासा, आरोपी व अपचारी बालक…- भारत संपर्क