*राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियवंदा सिंह जूदेव ने किया केंद्रीय मंत्री…- भारत संपर्क

0
*राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियवंदा सिंह जूदेव ने किया केंद्रीय मंत्री…- भारत संपर्क

जशपुरनगरः छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियवंदा सिंह जूदेव ने दिल्ली में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होनें जशपुर सहित पूरे प्रदेश में महिला सुरक्षा और उनके विकास से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। जूदेव ने कंेद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को बताया कि जशपुर जिले में विशेष संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा निवास करती है। पहाड़ी कोरवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री दिलीप सिंह जूदेव ने आजीवन प्रयास किया। अब उनके कार्यो के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ सरकार आगे बढ़ा रही है। इसी कड़ी में पहाड़ी कोरवा बाहुल्य क्षेत्र में अतिरिक्त पूरक पोषण आहार उपलब्ध कराने और प्ले स्कूल की तर्ज पर आंगनबाड़ी केंद्रों को विकसीत करने की योजनता तैयार की गई है। इससे पहाड़ी कोरवा महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य की समुचित देखभाल हो सकेगी साथ ही उन्हें शिक्षा से भी जोड़ा जा सकेगा। महिला सुरक्षा पर चर्चा करते हुए जूदेव ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि प्रदेश के पुलिस थाना में महिला हेल्प डेस्क का संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही आपात स्थिति में महिलाओं को सहायता उपलब्ध कराने के लिए सखी सेंटर का संचालन किया जा रहा है। स्कूल और कालेजों में पढ़ने वाली छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए स्कूलों में मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण भी समय-समय में दिया जाता है। केंद्रीय योजनाओं पर चर्चा करते हुए जूदेव ने बताया कि सुपोषण और वजन तिहार के माध्यम से महिलाओं व बच्चों के स्वास्थ्य की मानिटरिंग करने के साथ ही पूरक पोषण आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। गर्भवती व शिशुवती माताओं की देखभाल केंद्र सरकार के गाइड लाईन के अनुसार किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिला व बाल सुरक्षा को लेकर किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा की। उन्होनें महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव को आश्वस्त किया कि जशपुर सहित पूरे प्रदेश में केंद्रीय योजनाओं के संचालन में किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होने पर वे तत्काल इसे संज्ञान में लेगीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

झोलाछाप डॉक्टर्स ने कर दिया ऑपरेशन, 6 साल के मासूम की मौत… पुलिस ने किया … – भारत संपर्क| अरे ये क्या! बिहार में शराब की तस्करी कर रहा घोड़ा, पुलिस पकड़कर ले गई…| मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ जिले को दी 330 करोड़ 29 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात – भारत संपर्क न्यूज़ …| IPL 2025 के प्लेऑफ का शेड्यूल तय, ये टीमें एक मैच हारते ही हो जाएंगी बाहर – भारत संपर्क| 10 साल बाद बॉलीवुड में करणवीर मेहरा की धमाकेदार वापसी! इस मशहूर निर्देशक ने दिया… – भारत संपर्क