दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ की हड़ताल जारी- भारत संपर्क

0

दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ की हड़ताल जारी

कोरबा। छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ अपनी नियमितीकरण, स्थायीकरण, कार्यभारित और आकस्मिकता सेवा निधि नियम की मांग को लेकर हड़ताल में डटे हुए हैं। रायपुर मुख्यालय में भूख हड़ताल के दौरान 3 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की मृत्यु भी हो चुकी है, जबकि 8 अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। बावजूद इसके शासन इन कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने के लिए कोई पहल नहीं कर रहा है। इससे उनमें नाराजगी है। हड़ताली कर्मचारियों का आरोप है कि पूर्व की सरकार की तरह वर्तमान सरकार भी अनदेखी कर रही है। इसके बाद भी हड़ताली कर्मचारी नियमितीकरण की उम्मीद लिए बैठे हैं। हड़ताल में अन्य जिलों के साथ कोरबा जिला से भी बड़ी संख्या में दैनिक वेतन भोगी वन कर्मी बैठे हुए हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GST की वजह से घट जाएगा आपका मासिक खर्च, बचे पैसों को ऐसे…- भारत संपर्क| सारंगढ़ में अवैध गांजा तस्करी करते 2 गिरफ्तार, 4 किलो से ज्यादा गांजा जब्त – भारत संपर्क न्यूज़ …| जिलाध्यक्ष मोहित ने ली जिला पदाधिकारियों की प्रथम बैठक,…- भारत संपर्क| 11 सितंबर को बस्तर में खुलेगा उद्योग और रोज़गार का नया द्वार…- भारत संपर्क| रायपुर जिले के युवा स्टेट हेड अजीत यादव को मिला ‘बेस्ट स्टेट…- भारत संपर्क