अचानक चलती इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में लगी आग, मचा हड़कंप- भारत संपर्क

0

अचानक चलती इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में लगी आग, मचा हड़कंप

कोरबा। जिले में चलती इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। धुआं निकलता देख चालक ने स्कूटी से कूदकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों और दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। हादसा मानिकपुर चौकी क्षेत्र के बुधवारी मुख्य मार्ग पर हुआ है।
पुरानी बस्ती निवासी विकास केसरवानी रविवार शाम को बुधवारी बाजार से अपने घर लौट रहा था। तभी शॉर्ट सर्किट के चलते हादसा हो गया। उसने इसकी सूचना इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी कंपनी को भी दी। कंपनी के कुछ कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्कूटी के बैटरी को डिस्कनेक्ट करने का प्रयास किया। उसके बावजूद धुआं रुक नहीं रहा था। घटना के बाद सडक़ के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। भीड़ को देख इसकी सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को दी गई। इससे लोगों में इलेक्ट्रिक स्कूटी को लेकर कंपनी पर भारी आक्रोश है। इससे पहले भी इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किस बंदूक से ट्रंप के खास चार्ली किर्क को मारा गया? सामने आई डिटेल – भारत संपर्क| Aryan Khan: BTS Video में सुर मिलाते दिखे आर्यन-दिलजीत, ‘Bads Of Bollywood’ का… – भारत संपर्क| गायब सीटें, नदारद स्टैंड और टूटी पिच… ये है कानपुर का ग्रीन पार्क स्टेडिय… – भारत संपर्क| बिहार: कैसे हो प्रशासनिक सुधार? जिलों के समग्र विकास सम्मेलन में देश भर के…| इस खिलाड़ी ने शतक नहीं लगाया तो बिना कपड़ों के घूमूंगा, जानिए किसने किया चौ… – भारत संपर्क