उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन- भारत संपर्क

0

उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन

कोरबा। उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार 29 जुलाई से 3 अगस्त 2024 तक विशेष लोक अदालत का आयोजन उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में किया जाना है। विशेष लोक अदालत हेतु उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में लंबित राजीनामा योग्य चिन्हांकित कुल 9 प्रकरणों की सूची प्राप्त हुई है। चिन्हांकित प्रकरणों को राजीनामा के माध्यम से निराकृत कराये जाने की संभावना तलाशने तथा उन्हें लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों को निराकृत कराया जाने का प्रयास करते हुये विशेष लोक अदालत की प्रीसिंटिंग की कार्यवाही किये जाने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को निर्देशित किया गया है। वही इस संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के द्वारा उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत हेतु चिन्हांकित प्रकरणों में संबंधित पक्षकारों को नोटिस/समंस जारी किया गया है। जो भी पक्षकार उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में आयोजित होने वाले विशेष लोक अदालत में अपना प्रकरण सुलह, समझौते के माध्यम से निराकरण कराना चाहते हैं वे संबंधित न्यायालय में संपर्क कर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*कलेक्टर ने पूर्व घोषित स्थानीय अवकाश में किया परिर्वतन, 30 अगस्त के स्थान…- भारत संपर्क| Asia Cup 2025: संजू सैमसन बाहर, वरुण चक्रवर्ती पर भी खतरा, अजिंक्य रहाणे ने… – भारत संपर्क| Akshara Singh Latest Photos: थोड़ा दर्द, थोड़ा ग्लैम… भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा… – भारत संपर्क| छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर कवि गोष्ठी का आयोजन, संस्कृति एवं…- भारत संपर्क| जिस एक आतंकी संगठन से डरता है चीन, उस ETIM की पूरी कुंडली – भारत संपर्क