होली खेल रहे युवकों पर सरफिरे ने चला दी गोली- भारत संपर्क

0
होली खेल रहे युवकों पर सरफिरे ने चला दी गोली- भारत संपर्क




होली खेल रहे युवकों पर सरफिरे ने चला दी गोली – S Bharat News























वैसे तो होली को गिले शिकवे दूर करने का पर्व कहा जाता है लेकिन कुछ लोग इस दिन दुश्मनी की शुरुआत करते हैं। मल्हार क्षेत्र में भी होली के दिन होली खेल रहे लोगों पर गोली चला दी गई । सोमवार को मल्हार में देव हेल्थ केयर के बगल में खाली जमीन पर पियूष ठाकुर अपने साथियों के साथ होली खेल रहे थे। यह लोग नगाड़ा और बॉक्स बजाकर डांस कर रहे थे तो वही बगल में रहने वाले पुलकेश नापित को यह बात रास नहीं आई और वह अपने घर की छत पर खड़े होकर उन्हें शोर शराबा करने से मना करने लगा। जब पीयूष और उसके साथी नहीं माने तो पुलकेश ने गाली गलौज शुरू कर दी। इसके बाद वह अपना आपा खो बैठा और घर से पावर एयर राइफल ले आया और पीयूष सिंह ठाकुर पर निशाना लगाकर गोली चला दी। पहली गोली तो पियूष को नहीं लगी, जिसके बाद पुलकेश ने दूसरा राउंड भरकर फिर से पीयूष को निशाना बनाकर गोली चलाई जो पियूष के सीने के बाई ओर लगी इससे वह घायल होकर जमीन पर गिर गया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पियूष को मस्तूरी अस्पताल ले जाकर भर्ती किया, तो वहीं पीयूष की रिपोर्ट पर पुलकेश नापित के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करते हुए धारा 307 और 294 का अपराध पंजीबद्ध कर उसे एयर पावर राइफल के साथ गिरफ्तार कर लिया।


error: Content is protected !!




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नाले में बहा देना अस्थियां… इंजीनियर ने बनाया वीडियो और कर लिया सुसाइड, इ… – भारत संपर्क| ‘शिक्षा की बात हर शनिवार’: बिहार में शिक्षा सुधार की दिशा में एक अनोखी पहल| सुशासन तिहार: संवाद से समाधान की सार्थक पहल – भारत संपर्क न्यूज़ …| पहली बॉल पर ही छक्का… 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने किया IPL में सबसे धमाके… – भारत संपर्क| लोगों को मिल रहा त्वरित समाधान — भारत संपर्क